ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
देश

कश्मीर में पंजाब के कारोबारी को आतंकी ने मारा , कैप्टन अमरिंदर ने ट्वीट कर कही ये बात

जम्मू कश्मीरः धारा 370 हटने के बाद से आतंकी बौखलाए हुए हैं, ऐसे में आतंकी फिर बी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे और लगातार नापाक हरकतों को अंजाम दे रहे हैं। जहां एक तरफ आतंकी सीमा पर घुसपैठ कर रहे हैं वही कई आतंकियों द्वारा मासूम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। 14 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक दो दिन में 3 आम लोगों की हत्या आतंकियों द्वारा की गई है। बुधवार को शोपियां में आतंकियों ने एक सेब व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर दी वहीं पुलवामा में एक छत्तीसगढ़ के मजदूर को निशाना बनाया गया जबकि 14 अक्टूबर को राजस्थान के दो ट्रक ड्राइवरों पर हमला किया गया।

Capt.Amarinder Singh

@capt_amarinder

My govt is in touch with J&K officials to arrange for the mortal remains of Charanjit Singh, killed by terrorists in Shopian, to be brought to his home in Fazilka. These dastardly attacks by Pakistani terrorists can’t be allowed to continue. A strong response is needed by GoI.

1,351 people are talking about this
जम्मू कश्मीर में दो कारोबारियों पर आतंकियों ने गोली मार दी।जिस में से एक व्यापारी काफी गंभीर हालत में है, जबकि दूसरे कारोबारी की मौत हो गई है। मरने वाला कारोबारी पंजाब के फिरोजपुर से संबंधित है। मृतक कारोबारी चरणजीत सिंह पंजाब के फाजिल्का के रहने वाले थे और उनके शव को उनके पैतृक गांव भेजने की तैयारी की जा रही है।

इस मामले पर पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी संज्ञान लिया और ट्वीट करके कहा कि ”शोपियां में आतंकवादियों द्वारा मारे गए चरणजीत सिंह के शव को उनके पैतृक गांव फाजिल्का लाने के लिए मेरी सरकार जम्मू-कश्मीर के अधिकारियों के संपर्क में है। पाकिस्तानी आतंकवादियों को नृशंस हमलों को जारी रखने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। भारत सरकार कड़ी कार्रवाई करे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button