ब्रेकिंग
Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प...
विदेश

US में बोली सीतारमण- अमेरिका के साथ व्यापारिक मतभेद हो रहे कम, जल्द व्यापार समझौते की उम्मीद

वाशिंगटन: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतरमण ने कहा कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक मतभेद कम हो रहे हैं और दोनों देशों के बीच जल्द ही कोई व्यापार समझौता होने की उम्मीद है। उन्होंने भारतीय संवाददाताओं के एक समूह से कहा कि मुझे जल्द ही कोई समझौता होने की उम्मीद है। निस्संदेह (मतभेद) कम हो रहे हैं। सीतारमण अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष और विश्व बैंक की वार्षिक बैठक में भाग लेने यहां आई हैं। उनसे दोनों देशों के बीच भारत एवं अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौते को लेकर चल रही बातचीत की स्थिति के बारे में सवाल किया गया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि वित्त मंत्रालय इस पर काम कर रहा है और उम्मीद है कि जल्द ही यह बातचीत पूरी हो जाएगी।

सीतारमण ने कहा कि मैं जानती हूं कि कितनी गहन वार्ता चल रही है और जिन मामलों पर उनके बीच कुछ मतभेद हो सकते हैं, उन्हें सुलझाया जा रहा है। मुझे जल्द ही कोई समझौता होने की उम्मीद है। इस बीच, अमेरिका के वाणिज्य मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत की अपनी हालिया यात्रा में अमेरिकी वाणिज्य मंत्री विल्सर रॉस ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक संबंधों के सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ने की ओर जोर दिया था। रॉस ने वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री और रेल मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात की थी। अमेरिकी वाणिज्य मंत्रालय ने बताया कि इसके बाद उन्होंने अमेरिकी वाणिज्यिक हितों को आगे बढ़ाने के लिए द्विपक्षीय बैठकों में सीतारमण और गोयल से मुलाकात की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button