ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
देश

गिरती ही जा रही है दिल्ली की एयर क्वालिटी, सांस लेना हुआ मुश्‍किल

नई दिल्‍लीः दिवाली के नजदीक आते ही एक बार फिर दिल्ली-NCR की वायु गुणवत्ता ‘‘बहुत खराब” श्रेणी में पहुंच गई और सप्ताहांत तक इसमें भारी गिरावट की उम्मीद है। दिल्ली में पीएम 2.5 का स्तर खतरनाक बना हुआ है। दिल्ली एनसीआर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 300 से ऊपर जा चुका है, जो कि खतरे की घंटी है।

PunjabKesari

कुल मिलाकर दिल्ली में हवा का स्तर यानी एक्यूआई 306 अंक पर पहुंच गया है। इलाके के हिसाब से देखें तो डीयू में 309 अंक, आयानगर में 311 अंक, एयरपोर्ट पर 315 अंक और लोधी रोड पर यह आंकड़ा 302 अंक पर पहुंच गया है। आने वाले दिनों में दिवाली का त्योहार भी है जिसमें पटाखे चलने स हवा में और विषैला धुआं घुलेगा।
बता दें कि इससे पहले गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 293 दर्ज किया गया जो कि खराब श्रेणी में आता है। दिल्ली के कई इलाकों में एक्यूआई और भी खराब रहा। राजधानी का दिल माने जाने वाले कनॉट प्लेस इलाके में एक्यूआई 391 दर्ज किया गया जो कि बेहद खराब श्रेणी में आता है। राष्ट्रीय राजधानी के हरित क्षेत्रों में भी वायु की गुणवत्ता खराब दर्ज की गई।

गौरतलब है कि पूरे सितंबर माह के दौरान दिल्ली में हवा की गुणवत्ता संतोषजनक स्थिति में रही। दिल्ली सरकार ने राजधानी में वायु प्रदूषण की समस्या से निपटने के उद्देश्य से चार नवंबर से वाहनों के लिए (ऑड-ईवन) योजना लागू करने की घोषणा की है। यह योजना 15 नवंबर तक लागू रहेगी और अन्य राज्यों से आने वाले वाहनों पर भी यह प्रतिबंध लागू रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button