ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
देश

बसपा छोड़ भाजपा में शामिल हुए करतार सिंह भड़ाना, UP और हरियाणा से रह चुके हैं विधायक

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के पूर्व विधायक रहे करतार सिंह भड़ाना ने बसपा का हाथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन शाम लिया है। आज आधिकारिक तौर पर वह भाजपा में शामिल हो गए हैं। 2019 की शुरुआत में उन्होंने बसपा ज्वाइन की थी।

इस साल ही थामा था बहुजन समाज पार्टी का दामन 

इसी साल लोकसभा चुनाव से पहले अप्रैल में वह बहुजन समाज पार्टी में शामिल हुए थे। बसपा ने उन्हें मध्य प्रदेश की श्योपुर मुरैना सीट से अपना उम्मीदवार बनाया था। वह उत्तर प्रदेश और हरियाणा दोनों ही राज्यों में विधायक रह चुके हैं। उत्तर प्रदेश में 2012 विधानसभा चुनाव के दौरान करतार सिंह भड़ाना चौधरी अजित सिंह की पार्टी रालोद राष्ट्रीय लोकदल से मुजफ्फरनगर के खतौली क्षेत्र के विधायक चुने गए। इसके बाद राज्य में 2017 में हुआ विधानसभा चुनाव के दौरान पार्टी ने उन्हें बागपत सीट से चुनावी मैदान में उतारा था। हालांकि, उस चुनाव में वह जीत हासिल नहीं कर पाए थे। इसके बाद वह बसपा में शामिल हो गए। बता दें कि उन्होंने सपा के टिकट से भी चुनाव लड़ा है।

लगातार दो बार हरियाणा से भी रहे विधायक 

1996 और 2000 में लगातार दो बार वह हरियाणा से विधायक रह चुके हैं। वह हरियाणा के समालखा विधानसभा क्षेत्र से विधायक रहे थे। दरअसल, 1996 में करतार सिंह विकास पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा।  वहीं 2000 में इंडियन  नेशनल लोकदल के टिकट पर चुनावी मैदान में थे इस दौरान उन्होंने जीत दर्ज की थी। जानकारी के लिए बता दें कि करतार सिंह हरियाणा सरकार में सहकारिता मंत्री भी रहे थे। दरअसल, करतार सिंह भड़ाना हरियाणा सरकार में मंत्री रहे और चार बार सांसद रहे अवतार सिंह के भाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button