ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

पाक को FATF से मिले अल्टीमेटम पर सेना प्रमुख बोले, आतंकियों के खिलाफ हो कार्रवाई

नई दिल्‍ली। आतंकी फंडिंग के मसले पर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) द्वारा पाकिस्‍तान को अल्टीमेटम दिए जाने पर सेना प्रमुख (Army Chief) जनरल बिपिन रावत (Bipin Rawat) ने कहा कि पाकिस्‍तान पर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने का भारी दबाव है। पाकिस्‍तान को आतंकी संगठनों के खिलाफ कार्रवाई करनी ही होगी। हम चाहेंगे कि पाकिस्‍तान शांति बहाली की दिशा में काम करे। पाकिस्‍तान का ‘ग्रे लिस्ट’ में होना भी उसके लिए एक झटका है।

ANI

@ANI

“There is pressure on them. They have to take action. We would like them to work towards restoring peace. To be on such a ‘Grey List’ is a setback for any nation,” says Army Chief General Bipin Rawat on Financial Action Task Force warns Pakistan of blacklisting

Embedded video

44 people are talking about this
बता दें कि एफएटीएफ ने पैरिस में अपनी पांच दिवसीय बैठक के बाद पाकिस्‍तान को ग्रे लिस्ट में बरकरार रखने का फैसला किया है। दुनिया भर में आतंकी फंडिंग पर नजर रखने वाली अंतरराष्‍ट्रीय संस्‍था ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है। FATF ने कहा है कि यदि पाकिस्तान अपने लक्ष्‍य को पूरा करने में विफल रहता है तो ग्लोबल फाइनैंस इंस्टिट्यूशंस (वैश्विक वित्त संस्थान) अपनी कार्रवाई करें। बता दें कि पाकिस्तान ने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्‍मद, हिज्बुल मुजाहिद्दीन जैसे आतंकी संगठनों की फंडिंग पर रोक लगाने के लिए सौंपे गए 27 में से केवल पांच लक्ष्‍यों को ही पूरा कर सका है।

यह पूछे जाने पर कि एफएटीएफ की चेतावनी के बाद क्‍या पाकिस्‍तान का रवैया वही रहेगा या आतंकी संगठनों के खिलाफ वाकई कार्रवाई करेगा। सेनाध्‍यक्ष ने कहा कि पाकिस्‍तान के ऊपर प्रेशर है। कार्रवाई उसी को करनी है। भारत का उससे कोई लेना देना नहीं है। एफएटीएफ के अल्टीमेटम पर पाकिस्‍तान को कार्रवाई करनी है। भारत यह चाहेगा कि पाकिस्‍तान इस अल्टीमेटम पर कार्रवाई करे और शांति बहाल करने की कोशिश करे। ग्रे लिस्‍ट में होना किसी भी देश के लिए बड़ा झटका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button