ब्रेकिंग
बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन महादेव सट्टा ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर देश के 6 राज्यों में सीबीआई के छापे बलौदाबाजार के गिधौरी में सनसनी, तालाब के पास खून से लथपथ मिला 19 वर्षीय युवक का शव खूंटी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रांची-खूंटी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग गिरिडीह के बासाबूदा गांव में अंधविश्वास का खूनी खेल, डायन-बिसाही के आरोप में महिला की निर्मम हत्या लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सजी झुमरी तिलैया की सबसे बड़ी फल मंडी दहेज हत्या मामलों में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिर्फ रिश्तेदार होने मात्र से नहीं ठहरती आपराधि... पलामू के नावाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत और एक घायल डाल्टनगंज के नामकरण वाले ब्रिटिश अधिकारी के वंशज पहुंचे झारखंड, लातेहार और पलामू का किया दौरा झारखंड के 26 वर्षों के सफर में स्वास्थ्य सेवाओं का विकास, सदर अस्पताल से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बदली...
देश

आतंक पर चीन का दोहरा रवैया, एक तरफ पाकिस्तान को बचाया दूसरी ओर लड़ने को कहा

नई दिल्ली। आतंक पर चीन का दोहरा रवैया सामने आ गया है। एक तरफ ड्रैगन पाकिस्तान को बचा रहा है तो वहीं दूसरी ओर पूरे विश्व को आतंक के खिलाफ लड़ने कह रहा है। पाकिस्तान को फाइनेंशियल एक्शन टेरर फोर्स (FATF)से ब्लैक लिस्ट करने की चेतावनी मिलने के बाद चीन ने शुक्रवार को सभी रूपों में आतंकवाद की निंदा की और सभी देशों से आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने का आग्रह किया।

हाल ही में संपन्न हुई शी चिनफिंग-मोदी की महाबलीपुरम में अनौपचारिक मुलाकात को लेकर एक विशेष साक्षात्कार में  चीन में भारत में चीन के राजदूत, सन वेइदॉन्ग ने कहा, ‘भारत और चीन सभी रूपों में आतंकवाद का मुकाबला करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमने सभी देशों से आतंकवाद से लड़ने के लिए अंतरर्राष्ट्रीय सहयोग को को मजबूत करने का भी आग्रह किया है।’

 पाकिस्तान को बचाया

इस साल की शुरुआत में चीन के एफएटीएफ की कुर्सी संभालने के साथ, ऐसा माना जा रहा  था कि पाकिस्तान इस बार भी ब्लैकलिस्ट होने से बच सकता है। हुआ भी ऐसा ही पाकिस्तान इस बार भी ब्लैकलिस्ट होने से बच गया। हालांकि,  पाकिस्तान का संकट टल जरूर गया है, लेकिन कम नहीं हुआ है। उसे टेरर फंडिंग और उसकी जमीन से निकलने वाले आतंक पर तुरंत कार्रवाई के लिए कहा गया है। उसे ऐसा करने के लिए फरवरी 2020 तक का समय मिला है। ऐसा नहीं करने पर वो ब्लैकलिस्ट हो सकता है।

पाकिस्तान की कार्रवाई महज एक दिखावापन

भारत ने समय-समय पर पाकिस्तान प्रायोजित और उसके द्वारा सीमा पार आतंकवाद को समर्थन देने पर चिंता जताई है। पाकिस्तान में खुलेआम चल रहे प्रतिबंधित आतंकी संगठनों का विवरण सामने आता रहता है। भारत ने पुलवामा और उरी हमलों में पाकिस्तान की भूमिका को भी उजागर किया है। भारत का मानना है कि आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तान की कार्रवाई महज एक दिखावापन है।

चीन से मदद मांगी

चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के भारत दौरे से पहले, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान और सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने बीजिंग का दौरा किया था। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, यात्रा के दौरान, खान ने एफएटीएफ द्वारा ब्लैकलिस्टिंग से बचने के लिए चीन से मदद मांगी थी। चीन भी शिनजियांग प्रांत में आतंकवाद की समस्या का सामना कर रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button