ब्रेकिंग
Gwalior Crime News: पुरानी रंजिश में युवक पर कुल्हाड़ी और सरिये से जानलेवा हमला; पुरानी छावनी पुलिस ... Train AC Maintenance: ट्रेनों में अब नहीं खराब होगा एसी! भोपाल वर्कशाप में 527 कोचों की होगी मरम्मत Housing Board Gwalior: चंबल कॉलोनी में सड़क पर पेड़ देख भड़के लोग; इंजीनियरों की लापरवाही पर खड़े हु... MP Urban Body Election 2027: प्रत्याशी चयन के लिए कांग्रेस ने कसी कमर; पुराने अनुभवों से सीखकर बनाई ... Madhya Pradesh Politics: सीएम मोहन यादव की संपत्ति पर छिड़ी जंग; बीजेपी विधायक ने रॉबर्ट वाड्रा का न... MP High Court on Missing Case: "अगर वह जिंदा होती तो खुद लौट आती"; 10 साल पुराने लापता केस में कोर्ट... Indore Honor Killing Case: इंदौर के पहले ऑनर किलिंग मामले में कोर्ट का फैसला; तेजकरण भालसे हत्याकांड... Jyotiraditya Scindia Guna Visit: गुना को मिली बड़ी सौगात; 42 करोड़ की कूनो नदी पुनर्जीवन परियोजना का ह... Indore Police Controversy: एमडी ड्रग्स के नाम पर फंसाया, निकला यूरिया; आरोपी आरक्षक ने अधिकारियों के... Jabalpur Accident: नर्मदा नदी में नहाने गए 3 दोस्तों की डूबने से मौत; एक को बचाने के चक्कर में गई जा...
देश

इंस्‍टाग्राम में बादशाह ने डाली ‘बचपन का प्‍यार’ गाने वाले छत्‍तीसगढ़ के सहदेव के साथ की तस्‍वीर, लिखा कुछ बड़ा आने वाला है

रायपुर। अभी हाल ही के दिनों में छत्‍तीसगढ़ के सहदेव की आवाज में एक गाना लोगों की जुबान पर है। रातों-रात इस गाने का वीडियो वायरल होने के बाद छत्‍तीसगढ़ के सुकमा जिले के छिन्‍दगढ़ के रहने वाले सहदेव फेमस हो गए। यह वीडियो रैपर बादशााह पास पहुंचा तो उन्‍होंने सहदेव को अपने साथ इस गाने को गाने का आफर दे दिया और सहदेव को अपने पास चंडीगढ आने का आमंत्रण दिया। इसके बाद चंडीगढ़ से सहदेव जब छत्‍तीसगढ़ आया तो प्रदेश केे मुखिया यानि मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल को भी बचपन का प्‍यार गाना सुनाया। सीएम के साथ यह वीडियो भी खूब वायरल हुआ।

अब एक बार फिर सहदेव की चर्चा शुरू हो गई है, जब मशहूर रैपर बादशााह ने मंगलवार को अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर एक तस्‍वीर डाली, जिसमें ब्‍लैक बैकग्राउंड में सहदेव और बादशाह काफी खुश नजर आ रहे हैं। इस पोस्‍ट पर बादशाह ने लिखे शब्‍दों से यही लग रहा है कि जल्‍द ही कुछ बड़ा होने वाला है।

दरअसल इस गाने को बादशाह सहदेव के साथ मिलकर अपने स्‍टाइल में गाकर लोगों के सामने लाने वाले हैं। हाल ही में बादशाह ने एक वीडियो भी इंटरनेट मीडिया में साझा किया था, जिसमें बादशाह को मिलाकर तीन लोग हैं, जो गाने की नई बीट पर धमाल मचाते दिखे। हां इस वीडियो में सहदेव नजर नहीं आया, लेकिन आने वाले वीडियो में कायस लगाए जा रहे हैं कि सहदेव भी दिखे।

आपको बता दें कि सहदेव का यह वीडियो दो वर्ष पूर्व स्‍कूल में टीचर के सामने गाते हुए बनाया गया था, जो हाल ही के दिनों में वायरल होने लगा। इसके बाद हर किसी ने इस वीडियो को देखा और तब से इंटरनेट मीडिया पर हर कोई इस गाने पर अपनी वीडियो बनाता दिख रहा है।

Related Articles

Back to top button