ब्रेकिंग
बिलासपुर में ठेका श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर फूटा गुस्सा, तिफरा कार्यालय के समक्ष जोरदार प्रदर्शन महादेव सट्टा ऐप मामला: सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के आधार पर देश के 6 राज्यों में सीबीआई के छापे बलौदाबाजार के गिधौरी में सनसनी, तालाब के पास खून से लथपथ मिला 19 वर्षीय युवक का शव खूंटी में अपराधियों के हौसले बुलंद, रांची-खूंटी मार्ग स्थित पेट्रोल पंप पर ताबड़तोड़ फायरिंग गिरिडीह के बासाबूदा गांव में अंधविश्वास का खूनी खेल, डायन-बिसाही के आरोप में महिला की निर्मम हत्या लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर सजी झुमरी तिलैया की सबसे बड़ी फल मंडी दहेज हत्या मामलों में झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, सिर्फ रिश्तेदार होने मात्र से नहीं ठहरती आपराधि... पलामू के नावाबाजार में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत और एक घायल डाल्टनगंज के नामकरण वाले ब्रिटिश अधिकारी के वंशज पहुंचे झारखंड, लातेहार और पलामू का किया दौरा झारखंड के 26 वर्षों के सफर में स्वास्थ्य सेवाओं का विकास, सदर अस्पताल से लेकर ग्रामीण इलाकों तक बदली...
देश

दिल्ली विश्वविद्यालय में निकली अस्टिटेंट प्रोफेसर के लिए भर्ती, नहीं होगी लिखित परीक्षा

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (University of Delhi) के श्री अरबिंदो कॉलेज(Sri Aurobindo College) में अस्टिटेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) पद के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इस पद के लिए किसी भी प्रकार कि लिखित परीक्षा नहीं होगी। यानी इसके लिए आप सीधे तौर पर 23 अक्टूबर 2019 को इंटरव्यू दे सकते हैं।

जरूरी सूचना

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो कॉलेज में अस्टिटेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) पद के लिए 03 पोस्ट निकाली गई हैं। इनमें से अग्रेजी विषय के प्रोफेसर के लिए एक पोस्ट है बाकी 2 हिंदी मीडियम के लिए है। 23 अक्टूबर को योग्य उम्मीदवार इंटरव्यू दे सकते हैं। इसके अलावा उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट http://www.aurobindo.du.ac.in/vacancy-notices.php पर इस वैकेंसी से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस पोस्ट के लिए दिल्ली में ही इंटरव्यू होगा। इसके अलावा शैक्षिक योग्यता का जानकारी भी अधिकारिक बेवसाइट पर दी गई है।

इससे पहले भी दिल्ली विश्वविद्यालय अपने कई कॉलजों के लिए वैकेंसी निकाल चुका है। इसमें प्रोफेसर पद के लिए अलग-अलग विषय शामिल रहे हैं। खास बात यह है कि पहले 25 से ज्यादा प्रोफेसर पद के लिए ये नौकरी निकाली गई गई थी।

नौकरी के इतर दिल्ली विश्वविद्यालय वेब सीरीज के लिए काफी चर्चा में रही थी। दरअसल कुछ दिन पहले  दिल्ली विश्वविद्यालय की आर्ट्स फैकल्टी में वेब सीरीज की शूटिंग को लेकर विरोध हुआ था। इस दौरान कहा गया था कि इस शूटिंग से ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा है। इसके अलावा छात्रों को केंद्रीय पुस्तकालय में जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि शूटिंग में कई प्रकार के उपकरणों का इस्तेमाल हो रहे है, जिससे ये प्रदूषण हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button