ब्रेकिंग
सीजेपी कार्यकर्ता के पिता पर हमले के खिलाफ आक्रोश, कॉकरोच जनता पार्टी ने दिया 10 दिन का अल्टीमेटम छात्रों पर अत्यधिक बल प्रयोग के आरोप पर सुप्रीम कोर्ट में दिल्ली पुलिस का हलफनामा, कार्रवाई का किया ... जंतर-मंतर पर छात्रों से पुलिस की बदसलूकी: सुप्रीम कोर्ट बनाएगा हाई लेवल कमेटी, CJI बोले- निर्दोष छात... बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल: 18 IPS अधिकारियों के तबादले, सीवान एसपी पूरन झा हटे, भारत सोनी बने नए क... उमरिया का वह ऐतिहासिक गांव जहां कभी राजीव गांधी पहुंचे थे, आज 41 साल से सड़क को तरस रहा पंचकेदार कल्पेश्वर महादेव मंदिर में भारी बारिश से तबाही: मलबे से पटा परिसर, हवन कुंड और सुरक्षा दीवा... नालंदा में मिड डे मील में नमक की जगह मिलाया सर्फ: 24 से अधिक स्कूली बच्चों की बिगड़ी तबीयत, मची अफरा... महाराष्ट्र कैबिनेट के बड़े फैसले: पंढरपुर विकास के लिए विशेष पुनर्वास नीति, जायकवाड़ी फेज-2 को ₹6,47... शिव भक्ति पर शौहर ने दिया तीन तलाक: झारखंड की जमीला खातून बरेली में बनी ज्योति देवी, प्रकाश संग लिए ... लखनऊ के होटल क्रिस्टेलिया में फर्जी विदेश मंत्रालय अफसरों का हाईड्रामा, स्टाफ को बनाया बंधक
देश

शरद पवार के जज्बे ने जीता लोगों का दिल, भारी बारिश में भीगकर भी देते रहे भाषण

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने शुक्रवार की शाम भारी बारिश के बीच पश्चिमी महाराष्ट्र के सतारा में रैली को संबोधित किया। 78 साल के राकांपा प्रमुख का यह जज्बा देख हर कोई हैरान रह गया। सोशल मीडिया पर पवार ​की वीडियो तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह पूरी तरह से भीगे हुए दिखाई दे रहे हैं।

ANI

@ANI

Nationalist Congress Party (NCP) President Sharad Pawar addresses a public rally in Satara, even as it rains.

Embedded video

116 people are talking about this
बारिश में पूरी तरह भीगे पवार ने सभा में कहा कि इंद्रदेव ने 21 अक्टूबर को होने वाले चुनाव के लिए राकांपा को आशीर्वाद दिया है और इंद्र देव के आशीर्वाद से, सतारा जिला महाराष्ट्र में एक चमत्कार करेगा। वह चमत्कार 21 अक्टूबर से शुरू होगा। उन्होंने कहा कि जब कोई गलती करता है, तो उसे स्वीकार करना चाहिए। मैंने लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार का चयन करते समय एक गलती की। मैं इसे सार्वजनिक रूप से स्वीकार करता हूं। लेकिन मुझे खुशी है कि गलती को सुधारने के लिए, सतारा का हर युवा और बुजुर्ग 21 अक्टूबर का इंतजार कर रहा है।

बता दें कि राकांपा ने लोकसभा चुनाव में सतारा संसदीय क्षेत्र से शिवाजी महाराज के वंशज उदयनराजे भोसले को उम्मीदवार बनाया था और उन्हें जीत मिली थी। लेकिन भोसले विधानसभा चुनाव से पहले राकांपा छोड़ भाजपा में शामिल हो गए। अब वह भाजपा के टिकट पर यहां से उपचुनाव लड़ रहे हैं। राकांपा ने भोसले के खिलाफ श्रीनिवास पाटिल को उम्मीदवार बनाया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button