ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

भूटान में भारतीय पर्यटक ने की शर्मनाक हरकत, वीडियो वायरल

थिम्पूः भूटान में भारतीय पर्यटक द्वारा की गई शर्मनाक हरकत के कारण सोशल मीडिया पर लोग भड़क गए और जमकर उसकी क्लास लगा रहे हैं। यहां भूटान पुलिस ने एक ‘स्तूप’ के कथित अपमान के लिए भारतीय पर्यटक अभिजीत रतन हजारे को हिरासत में लिया है। ‘द भूटानीज़’ की खबर के मुताबिक, महाराष्ट्र के रहने वाला अभिजीत रतन हजारे भूटान की यात्रा कर रहे एक ग्रुप का हिस्सा थे, जिसका नेतृत्व भूटानी नागरिक कर रहा था।

PunjabKesari

इस दौरान अभिजीत ने डोलुचा में राष्ट्रीय मेमोरियल स्तूप पर खड़े होकर तस्वीरें खिंचवाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दीं। देखते ही देखते ये फोटोज वायरल हो गईं क्योंकि जिस जगह जाकर उसने फोटो खिंचवाई वह धार्मिक जगह बौद्ध स्तूप  थी। अभिजीत की इस हरकत से स्थानीय लोगों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंची और इसके बाद रॉयल भूटान पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया ।

PunjabKesari

बौद्ध धर्म में स्तूप एक महत्वपूर्ण प्रतीक माना जाता है और भूटान में इन स्तूपों की पूजा की जाती है। ‘द भूटानीज़’ द्वारा ट्विटर पर साझा तस्वीरों और वीडियो में हजारे स्तूप की चोटी पर खड़ा हुआ है जबकि स्तूप की मुरम्मत कर रहा दूसरा व्यक्ति जांबे उस पर पर बैठा हुआ दिख रहा है।

The Bhutanese@thebhutanese

The video of Indian Tourist Abhijit Ratan Hajare from Maharashtra climbing the chorten.
Source: WeChat.

Embedded video

84 people are talking about this
खबर के मुताबिक, अपमान की यह घटना गुरुवार को उस वक्त हुई जब 15 मोटरसाइकिलों पर आए पर्यटक दोचुला में आराम कर रहे थे, जबकि पर्यटकों के समूह का नेता मोटरसाइकिलों की पार्किंग की व्यवस्था का प्रयास कर रहा था। वह इस घटना से अंजान था। पुलिस ने हजारे का पासपोर्ट लेकर शुक्रवार को उसे पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जांबे की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button