ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

CM Jairam ने साधा निशाना, बोले-देश में खत्म हो चुका है Congress का बीज

नाहन/सराहां: धर्मशाला और पच्छाद की विधानसभा सीटें भाजपा की थीं। उपचुनाव में दोनों सीटें भारी बहुमत से भाजपा जीतेगी। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने चुनावी दौरे के दौरान सराहां व नारग में आयोजित जनसभाओं में कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर कहा कि आज देश में कांग्रेस का बीज ही खत्म हो चुका है। पूरे देश से कांग्रेस समाप्त हो चुकी है। देश में कांग्रेसियों को रोने की आदत बन चुकी है। चुनाव हारने के बाद कांग्रेसी कहते हैं कि ईवीएम में गड़बड़ी थी। चुनाव से पहले कहते हैं कि भाजपा आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम तो महज हल्ला मचाने का है। कांग्रेस को कभी भी विकास रास नहीं आया।

गंगू राम मुसाफिर का नाम लिए बगैर साधा निशाना

आजादी के 70 वर्षों में पच्छाद विधानसभा क्षेत्र में करीब 50 वर्षों तक कांग्रेस के उम्मीदवारों ने चुनाव जीते और क्षेत्र पर राज किया। कांग्रेस के विधायक रहे गंगू राम मुसाफिर का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग क्षेत्र से 7 बार चुनाव जीते, मंत्री बने, विधानसभा अध्यक्ष रहे लेकिन क्षेत्र में उन्होंने भेदभाव के सिवाय कुछ नहीं किया। विकास होता तो दशकों से नजर आता। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि पच्छाद में अब हैट्रिक लगानी है इसके लिए आपके भरपूर सहयोग की जरूरत है। यहां सांसद भी आपका होगा विधायक भी आपका होगा जो कमी रहेगी वह हम पूरी करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button