ब्रेकिंग
Goraya-Phillaur Highway Accident: जालंधर-लुधियाना हाईवे पर ट्राले और बाइक की भीषण टक्कर; लुधियाना के... Jalandhar Powercom Action: जालंधर में बिजली बोर्ड का बड़ा एक्शन, नगर निगम की अवैध स्ट्रीट लाइटों के ... Punjab ED Action: मंत्री संजीव अरोड़ा के बाद अब पावरकॉम चेयरमैन पर शिकंजा; ईडी की पूछताछ टली, अब 20 ... Punjab Weather Update: पंजाब में 18 से 23 मई तक भीषण लू का अलर्ट; बठिंडा में पारा 43 डिग्री पार, जान... Ludhiana Cyber Fraud: दिन में बेचता था सब्जी, रात को बनता था इंटरनेशनल साइबर ठग; लुधियाना में मुनीश ... PSPCL Smart Phone Controversy: पावरकॉम में महंगे स्मार्ट फोन बांटने पर बवाल; बिजली कर्मचारियों ने लग... Ludhiana Crime News: लुधियाना में घिनौना जालसाजी; मृत पत्नी को जिंदा बताकर बैंक से लिया 12.81 लाख का... Yamunanagar Kidnapping Attempt: यमुनानगर में 10 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास, बाइक से गिरा मासूम ... Gurugram Crime News: गुड़गांव में जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर बड़ा एक्शन, 10 सरकारी कर्मचारियों के... Faridabad EV Fire: फरीदाबाद में चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला, धुआं निकलते ही चालक ने कूदकर ...
देश

अमित शाह की चुनौती- अनुच्छेद 370 को बहाल करके दिखाएं राहुल गांधी

केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को चुनौती दी कि वह यह घोषणा करें कि उनकी पार्टी अगर सत्ता में आती है तो जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को लागू करेगी। नंदूरबार जिले में एक रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने विशाल जनमत से दूसरी बार सत्ता में आने के बाद पहला काम अनुच्छेद 370 को खत्म करने का किया है। यह अनुच्छेद जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देता था।

शाह ने कहा कि विशेष प्रावधानों की वजह से पाकिस्तान ने राज्य में आतंकवाद को भड़काया जिसमें 40 हजार से ज्यादा लोग मारे गए। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी सिर्फ अपने वोट बैंक को बचाने में लगी है। राहुल गांधी कहते हैं कि महाराष्ट्र का अनुच्छेद 370 से क्या वास्ता है। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वह यह घोषणा करें कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो अनुच्छेद 370 के प्रावधानों को लागू करेगी। अब भी विधानसभा चुनाव होने में एक दिन बचा हुआ है।

भाजपा अध्यक्ष ने शरद पवार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि वह हंसते हैं और कहते हैं कि मोदी जी और अमित शाह शौचालय को विकास कहते हैं। अरे पवार जी जिस घर में शौचालय नहीं होता है और मां-बहनों, बच्चियों को खुले में जाना पड़ता है, तब उनकी शर्मिंदगी आपको महसूस नहीं होगी क्योंकि आपके बच्चों ने भी कभी गरीबी नहीं देखी है। हमारे प्रधानमंत्री जी गरीब के घर से हैं उनको गरीब की परेशानी मालूम है। हमने देश में 10 करोड़ और नंदूरबार जिले में 1.67 लाख गरीब माताओं-बहनों को शौचालय देने का काम किया है।

गृह मंत्री ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा सांसद जनजाति और ओबीसी समाज के अगर किसी पार्टी के हैं तो वो भाजपा के हैं। 115 आदिवासी जिले जो विकास की दौड़ में जो पीछे रह गए थे उनको नरेन्द्र मोदी जी ने सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय से विकास करने की शुरुआत की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button