ब्रेकिंग
NEET Paper Leak Case: सीबीआई का बड़ा खुलासा, मास्टरमाइंड शुभम खैरनार के पास 27 अप्रैल को ही पहुंच गय... Delhi Auto-Taxi Strike: दिल्ली में 21 से 23 मई तक ऑटो-टैक्सी की महाहड़ताल; जानें क्यों बंद रहेंगे कम... Moradabad Sonu Murder Case: मुरादाबाद के चर्चित सोनू हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, मंगेतर समेत ... पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े तो झारखंड के सरकारी टीचर ने अपनाई अनोखी राह, बाइक छोड़ घोड़े से पहुंचे जनगण... बिजनौर धर्मांतरण मामला: रोजगार के बहाने श्रीनगर ले जाकर नाबालिग को पढ़वाया कलमा; पूर्व सांसद के साथ ... Twisha Sharma Case: 'I Am Trapped' मौत से ठीक पहले ट्विशा का आखिरी मैसेज; कजिन और मौसी ने किए रोंगटे... West Bengal Politics: ममता बनर्जी अपने बूथ पर भी हारीं, उनका सियासी करियर खत्म; मुख्यमंत्री शुभेंदु ... Bird Flu in Maharashtra: महाराष्ट्र के नंदुरबार में बर्ड फ्लू का पहला संदिग्ध ह्यूमन केस; कर्मचारियो... Katni-Maihar Highway Accident: मैहर जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रक ने 3 बार मारी टक्क... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में सामने आए 2 संदेहास्पद CCTV फुटेज, शव नीचे लाते दिखे प...
देश

बनर्जी के समर्थन में उतरे राहुल गांधी, कहा- ये कट्टरपंथी घृणा में अंधे हो गए हैं

 केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल के नोबेल पुरस्कार विजेता (Nobel prize winner) अभिजीत बनर्जी (Abhijeet Banerjee) के बारे में दिये गये बयान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul gandhi)बनर्जी के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने रविवार को कहा कि लाखों भारतीयों को अभिजीत के काम पर गर्व है।

PunjabKesari

राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी के नेताओं पर निशाना साधते हुए एक ट्वीट में कहा कि प्रिय बनर्जी इन पक्षपातपूर्ण लोगों पर घृणा का पर्दा पड़ा है और इन्हें इस बात का ज्ञान नहीं है कि पेशेवर कैसे होते हैं। आप दशकों तक समझाते रहिए पर इन्हें समझा नहीं सकते। आप निश्चिंत रहें लाखों लोगों को आपके काम पर गर्व है। दरअसल बनर्जी ने शनिवार को समाचार चैनल (News Channel) से कहा था कि वाणिज्य मंत्री उनकी दक्षता और कुशलता पर ‘सवाल’ उठा रहे हैं।

केन्द्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल(piyush goyal) ने बनर्जी को नोबेल पुरस्कार के लिए बधाई देते हुए कहा था कि उनकी ‘विचारधारा पूरी तरह वाम प्रेरित’ है और भारत के लोगों ने उनके काम को खारिज कर दिया है। बनर्जी ने लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के घोषणा पत्र में शामिल सबसे बड़ी न्याय योजना को तैयार करने में कांग्रेस पार्टी का सहयोग किया था।

इस योजना के तहत देश के सबसे गरीब 20 प्रतिशत परिवारों को सालाना 20 हजार रूपये दिये जाने का वादा किया गया था। इन चुनावों में कांग्रेस की करारी हार हुई। भारतीय जनता पार्टी(BJP)के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार की आलोचना करते रहे बनर्जी ने हाल ही में कहा था कि भारतीय अर्थव्यवस्था (Economy) संकट के दौरे से गुजर रही है। बनर्जी को हाल ही में अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button