ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
देश

चुनाव प्रचार के बाद हल्के मूड में दिखे राहुल गांधी, दिल्ली की बंगाली मार्केट में खाने पहुंचे चाट

नई दिल्लीः हरियाणा और महाराष्ट्र के लिए विधानसभा चुनाव का प्रचार शनिवार शाम पांच बजे खत्म हो गया है. हरियाणा और महाराष्ट्र में 21 अक्तूबर को मतदान होना है और 24 अक्तूबर को नतीजे आएंगे। पिछले कई दिनों से लगातार चुनावी रैलियां कर रहे कांग्रेस नेता राहुल गांधी शनिवार को हल्के मूड में दिखे। अक्सर कड़ी सुरक्षा से घेरे रहने वाले राहुल शनिवार को एक वैगन-आर कार में सवार होकर बंगाली मार्केट पहुंचे और यहां चाट का लुत्फ उठाया। चाट और मिठाई के शौकीनों के लिए दिल्ली वालों की सबसे पसंदीदा जगह बंगाली मार्केट है, यहां पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, अभिनेता अनुपम खेर जैसे नेता-अभिनेता लजीज मिठाइयों का स्वाद चखने के लिए लेने आते रहते हैं।

Alert Citizen’s Voice जागरूक नागरिक की आवाज़ 📢@AlertJantaINDIA

playing cricket with local children from with one stump 😄. It appears that this stunt was pre-planned by his advisory team, the pitch looks so new.

Embedded video

See Alert Citizen’s Voice जागरूक नागरिक की आवाज़ 📢‘s other Tweets
टी-शर्ट पहन आउंटिंग पर निकले राहुल अचानक वैगर आर से बंगाली मार्केट पहुंचे और यहां एक होटल में चटपटी चाट का लुत्फ उठाया। राहुल आम लोगों के बीच ही होटल में बैठे। राहुल करीब आधे घंटे तक होटल में रूके। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं जब राहुल इस तरह किसी होटल में कुछ खाने पहुंचे हैं। वो अक्सर जब भी आउटिंग पर निकलते हैं तो अपने पसंदीदीा चीजों का लुत्फ उठाते हैं।

वहीं इससे पहले शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए महेंद्रगढ़ से वापसी के दौरान उनके हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। खराब मौसम के चलते राहुल के हेलिकॉप्टर की रेवाड़ी के एक कॉलेद में लैंडिंग करवाई गई। इस दौरान वहां कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। बच्चों को क्रिकेट खेलता देख राहुल गांधी भी मैदान पर आ गए और बैटिंग की। क्रिकेट खेलने वाला उनका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button