ब्रेकिंग
Delhi Stray Dogs Report: जानिए दिल्ली में क्यों बढ़ रहे हैं कुत्तों के हमले, पुरुषों और बच्चों पर ज्... Sukhbir Khalifa FIR Noida: पर्थला फ्लाईओवर पर प्रदर्शन के दौरान हंगामा, रास्ता रोकने और सरकारी संपत्... Tilak Nagar Slap Case Update: PWD मंत्री परवेश वर्मा के खिलाफ 5 शिकायतें दर्ज, लेकिन अभी तक कोई FIR ... Weather Forecast Today: मौसम का रौद्र रूप, उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य भारत समेत इन राज्यों में बरसे... Ujjain Road Widening: सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच शाही मस्जिद हटाने पर हंगामा, पुलिस ने संभाला ... Raipur News: फिफ्टी परसेंट से ज्यादा संघर्ष के बाद रितेश पाल बने डांस रियलिटी शो के चैंपियन, मां के ... Gold and Silver Price Today: आज सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जानिए क्या हैं आपके शहर के ताजा भ... देश की पहली LNG ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: गुजरात को मिली ₹1,542 करोड़ के रेलवे प्रोजेक्ट्... Assam Politics News: आशुतोष रांका को असम पुलिस ने लिया हिरासत में, CJP का आरोप- 'सच्चाई सामने लाने स... दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा पर लगा गंभीर आरोप: सड़क निरीक्षण के दौरान युवक को थप्पड़ मारने का वीडि...
देश

सीएम योगी का सख्‍त आदेश- सिपाही के हाथ में डंडे की जगह मोबाइल दिखे तो सस्पेंड कर दो

लखनऊः उत्तर प्रदेश में आए दिन अपराध की घटने बढ़ती ही जा रही हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ काफी सख्त रवैया दिखाया है। उन्होंने समीक्षा बैठक में एक बार फिर से पुलिस के पेंच कसे हैं। सीएम योगी ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल के हाथ में मोबाइल के बजाए डंडा होना चाहिए। बैठक में उन्‍होंने प्रदेश पुलिस को कई निर्देश दिए हैं। सीएम योगी कहा कि बाजारों में त्‍योहार के मौके पर लूटपाट और छीना-झपटी की घटनाएं न होने पाएं, साथ ही पुलिस की पेट्रोलिंग को बेहतर करने और डायल 100 की गाड़ियों को लगातार संवेदनशील क्षेत्र में गश्‍त करने की सख्‍त हिदायत दी है। यह जानकारी सीएम योगी के मीडिया सलाहकार मृत्युंजय कुमार ने दी।

सीएम योगी ने कहा कि पुलिस कांस्टेबल के हाथ में मोबाइल के बजाए डंडा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार देखने को मिला है कि ड्यूटी के दौरान कांस्टेबल मोबाइल पर सोशल मीडिया में व्यस्त रहते है। सीएम योगी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर कांस्टेबल के हाथ में डंडा अनिवार्य रूप से होना चाहिए, अगर ऐसा नहीं है तो कांस्टेबल के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्‍होंने कहा कि ऐसे पुलिसकर्मियों को तत्‍काल सस्‍पेंड किया जाए। साथ ही सीएम योगी ने कहा कि प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को बधाई देना चाहता हूं कि उन्होंने नवरात्रि और दशहरा का त्योहार सुरक्षित तरीके से संपन्न करवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button