ब्रेकिंग
Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला 'शोले'... Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1 किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार; 11 दमकलें... Satna News: हाईकोर्ट से जमानत मिली पर घरवाले नहीं ले जाना चाहते साथ; सतना जेल में अपनों की राह देख र... जबलपुर पहुंचे CM मोहन यादव का बड़ा दावा: 'अगर सुभाष चंद्र बोस के हाथ में होती कांग्रेस की कमान, तो क... Gwalior News: ग्वालियर में 'लुटेरी दुल्हन' गैंग का पर्दाफाश; मानसिक रूप से कमजोर युवक से शादी कर 2 ल... Mandala Crime: शादीशुदा प्रेमिका के घर पिस्टल लेकर घुसा सनकी आशिक, दुष्कर्म के बाद पुलिस की गाड़ी को... टी20 वर्ल्ड कप से पहले खतरे की घंटी! नागपुर में जीत के बाद भी क्यों डरे हुए हैं भारतीय फैंस? फील्डिं... Gaza Peace Deal: हमास छोड़ेगा हथियार और लड़ेगा चुनाव! अमेरिका के साथ हुई ऐतिहासिक डील, फिलिस्तीन की ...
देश

अहोई अष्टमी: आज बनेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा

आज 21 अक्टूबर, सोमवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि के दिन अहोई अष्टमी और कालाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। ब्रज भूमी में राधा कुंड स्नान का तो विशेष महत्व है। इस शुभ मौके पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। चंद्रमा पुष्य नक्षत्र योग, साध्य सर्वार्थ सिद्धि योग शाम 5:33 से आरंभ होकर कल यानि 22 अक्‍टूबर के दिन 6:22 तक रहेगा। अहोई अष्टमी का सारा दिन चंद्रमा पुष्य नक्षत्र में मनाया जाएगा। जो संतान की रक्षा के लिए सर्वोत्तम रहने वाला है।

अहोई अष्टमी का व्रत महिलाएं अपनी संतान की मंगल कामना के लिए करती हैं। इस व्रत के प्रभाव से संतान को संसार का हर सुख मिलता है और आयु लंबी होती है। इस व्रत की पूजा सूर्यास्त के बाद की जाती है। तारों को अर्घ्य देने के बाद पूजा पूरी होती है। कहते हैं इस दिन से दीपावली के उत्सवों का आरंभ हो जाता है।

शुभ मुहूर्त
अहोई अष्टमी की तिथि आरंभ: 21 अक्‍टूबर की सुबह 6:44 मिनट से
तिथि समाप्त: 22 नवंबर की सुबह 5:25 मिनट पर
अहोई माता की पूजा का शुभ मुहूर्त: 21 अक्‍टूबर की शाम 5:42 से शाम 6:59 मिनट तक
तारों को देखने का शुभ समय: 21 अक्‍टूबर की शाम 6:10 बजे से आरंभ
चंद्रोदय का समय: 21 अक्‍टूबर की रात 11:46 मिनट तक

जिद्दी बच्चे को सुधारने के लिए करें ये उपाय
अगर आपके बच्चे जरूरत से ज्यादा शैतान हों, वह किसी का कहना नहीं मानते हों अथवा स्वभाव से बहुत जिद्दी हों तब दुकान से 100 ग्राम खसखस ले आएं। उस खसखस को 24 दिन तक गायत्री मंत्र के नित्य 1 माला जप से अभिमंत्रित कर लें या किसी विद्वान से करवा लें। अब वह खसखस उसे हर सब्जी में 24 दिन तक छौंक कर खिलाएं। यह सब्जी घर में सभी सदस्य भी खा सकते हैं। इस प्रयोग से बालक का जिद्दीपन धीरे-धीरे ठीक होने लगेगा। यदि आवश्यकता हो तब यह प्रयोग एक बार और भी दोहराया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button