ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

सावरकर भारत रत्न विवाद: भागवत बोले- बीते 90 वर्षों से हमें बनाया जा रहा निशाना

नागपुर: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि बीते 90 वर्ष से संघ को निशाना बनाया जा रहा है लेकिन इसमें चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि समाज एक है और हमेशा ऐसा ही बना रहेगा। भागवत ने यह भी कहा कि वह राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं।
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नागपुर में मतदान करने के बाद संघ प्रमुख संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उनसे हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर को भारत रत्न दिए जाने की मांग के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा संघ को निशाना बनाने के बारे में पूछा गया था। इसके जवाब में भागवत ने कहा, हम पर तो बीते 90 वर्ष से हमले किए जा रहे हैं। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि समाज एक है और हमेशा एक ही रहेगा। यह तो राजनीति है और यह सब उसी का हिस्सा है। लेकिन समाज एक है और हमेशा एक ही रहेगा।
राज्य विधानसभा चुनाव के परिणाम के बारे में पूछे जाने पर भागवत ने कहा, मैं राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं इसलिए इसका अनुमान मैं नहीं लगा सकता। तीन दिन में परिणाम आ जाएगा तब सभी को पता चल जाएगा। भागवत ने लोगों से मतदान करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि यह नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वह अपने जन प्रतिनिधियों को चुनें। उन्होंने कहा, हम 100 फीसदी मतदान पर जोर देते हैं। किसी व्यक्ति या माहौल को देखकर वोट ना दें बल्कि मुद्दों के आधार पर मतदान करें।भागवत मतदान के लिए सुबह सात बजे ही महल इलाके में स्थित मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button