ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

पुडुचेरी के CM का किरण बेदी को जवाब, हेल्‍मेट पहनकर चलूंगा तो पहचानेगा कौन?

पुडुचेरी: पुडुचेरी के मुख्‍यमंत्री वी नारायणसामी और उपराज्‍यपाल किरण बेदी के बीच हेल्‍मेट पहनने को लेकर शुरू हुआ विवाद खत्म होता नहीं दिख रहा है। नारायणसामी ने किरण बेदी के एक ट्वीट पर जवाब देते हुए कहा कि अगर मैं हेल्‍मेट पहनकर रैली में जाऊंगा तो लोग मुझे पहचान नहीं पाएंगे। दरअसल किरण बेदी ने रविवार को कुछ ट्वीट किए थे जिनमें उन्‍होंने बिना हेल्‍मेट पहने बाइक चलाते हुए मुख्‍यमंत्री की फोटो पोस्‍ट करके इसकी आलोचना की थी। उपराज्यपाल के इस ट्वीट से नाराज नारायणसामी ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘जब हम मोटरसाइकल पर चुनाव प्रचार कर रहे हैं और मैं हेल्‍मेट लगा लूं तो लोगों को तो पता ही नहीं चलेगा कि कौन वोट मांगने आया है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल इतनी सामान्य-सी बात भी नहीं जानतीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वहीं राज्य में चुनाव को लेकर आदर्श आचार सांहिता प्रभाव में थी, ऐसे समय में उपराज्‍यपाल को हस्‍तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है। नारायणसामी यही नहीं रुके, उन्होंने कहा कि पांच महीने पहले जब किरण बेदी बाजार से गुजरी थीं तो उन्होंने भी हेल्‍मेट नहीं पहना था। उन्‍होंने कहा कि उस समय तो चुनाव भी नहीं थे। उन पर भी उसी हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेश लागू होते हैं। सीएम ने कहा कि एक शख्‍स ने तो डीजीपी से उनकी शिकायत भी की थी। जब वे नियमों का पालन नहीं करतीं तो उनको दूसरों को भी उपदेश देने का अधिकार नहीं।

PunjabKesari

नारायणसामी ने कहा कि मैंने बेदी का वह ट्वीट और फोटो देखा है, यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश का उल्‍लंघन है और पुडुदेचेरी के डीजीपी को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने अपने 30 अप्रैल के आदेश में कहा थ कि आधिकारिक वार्तालाप के लिए उपराज्‍यपाल समेत मंत्रियों को किसी भी सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म का इस्‍तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करके उन्‍होंने कोर्ट की अवमानना की है। उन्‍हें अदालती कार्रवाई का सामना करना होगा।उल्लेखनीय है कि यह पहला मौका नहीं जब दोनों ने एक-दूसरे के खिलाफ टिप्पणी की है। मुख्यमंत्री नारायणसामी और उपराज्यपाल किरण बेदी के बीच किसी न किसी मुद्दों को लेकर अक्सर विवाद बना रहता है।

PunjabKesari

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button