ब्रेकिंग
दुनिया के सबसे ऊंचे चिनाब रेल ब्रिज पर बादलों को चीरती गुजरी वंदे भारत, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने... जयपुर में दो दोहरे मर्डर केस का खुलासा: शराब के खर्च और बकरियों की रखवाली के विवाद में हत्या, 3 गिरफ... समस्तीपुर में दर्दनाक वारदात! खेत में चारा लेने गई नाबालिग से गैंगरेप, पीड़िता की हालत गंभीर "जम्मू-कश्मीर और लद्दाख भारत के अटूट अंग थे, हैं और रहेंगे": NYT के 'Pakistani Kashmir' शब्द पर भारत... दिल्ली में कांवड़ यात्रा को लेकर ट्रैफिक एडवाइजरी जारी! जानें 11 अगस्त तक कौन-कौन से रास्ते रहेंगे ब... गुरुग्राम की 'लुटेरी दुल्हन' गिरफ्तार! प्यार के जाल में फंसाकर ऐंठे 21 लाख, 13 मुकदमों का खुलासा बांकीपुर उपचुनाव में वोटिंग के बीच सियासी घमासान, बीजेपी ने जन सुराज पर लगाया फर्जी मतदान का आरोप 'वंदे मातरम' का अपमान अब अपराध! राज्यसभा में बिल पास; कांग्रेस के वॉकआउट पर नित्यानंद राय का तीखा हम... "पैलेट गन के दावे पूरी तरह झूठे": जंतर-मंतर हिंसा पर दिल्ली पुलिस का बड़ा बयान, RAF और DCP पर लगे आर... हैदराबाद में ट्रेनी IPS अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी हिरासत में! महिला ट्रेनी से यौन उत्पीड़न, मारपीट व ...
देश

घाटी में घुसपैठ कराने के लिए PoK में 16 आतंकी ट्रेनिंग कैंप सक्रिय, अलर्ट पर सेना: रिपोर्ट

नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पार पाक अधिकृत कश्मीर में 16 आतंकी ट्रेनिंग कैम्प सक्रिय हैं और यहां पर आतंकियों को जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ कराने की ट्रेनिंग दी जा रही है। सेना के टॉप सूत्रों के मुताबिक यह जानकारी दी गई है। सेना के सूत्रों के मुताबिक पुलवामा हमले के बाद घाटी से जैश-ए-मोहम्मद को समर्थन नहीं मिल रहा है, जिसके बाद से पीओके में आतंकियों को तैयार किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक पिछले कुछ महीनों से यह आतंकी ट्रेनिंग कैम्प सक्रिय हैं। गर्मियों में जम्मू-कश्मीर में घुसपैठ की घटनाएं बढ़ जाती हैं इसलिए भारतीय सुरक्षा एजेंसियां काफी अलर्ट हैं और पाकिस्तानी सेना और आईएसआई की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। भारतीय सेना एलओसी और इंटरनेशनल बॉर्डर पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। बता दें कि पुलवामा हमले के बाद सेना ने जैश के टॉप कमांडरों को मार गिराया है। जाकिर मूसा और बुरहान वानी समेत जैश के कई आतंकियों को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button