ब्रेकिंग
Parliament Question Hour Analysis: संसद के लाखों सवालों में आम जनता के मुद्दे कहां? जानिए गरीबी और ज... Maharashtra Voter List SIR 2026: वोटर लिस्ट से नाम हटाने से पहले BLA को देनी होगी सूची, चुनाव आयोग क... RSS Chief Mohan Bhagwat: अतिवाद से परेशान है दुनिया, भारत के पास है ज्ञान का खजाना; अखिल भारतीय विहा... Tamil Nadu Language Dispute: सथानकुलम में दिशा-निर्देश बोर्ड से मिटाए गए हिंदी शब्द, भारी विरोध के ब... Ozone Urbana Scam: बेंगलुरु में होम बायर्स से 927 करोड़ की ठगी, ओजोन ग्रुप के CMD एस. वासुदेवन गिरफ्... Manori Beach News: स्पीडबोट से विदेशी जहाज में चोरी करने घुसे थे बदमाश, गैस रिसाव से 4 की मौत; हेलीक... यूपी की 11 MLC सीटों पर भाजपा का चुनावी चक्रव्यूह: 23 अक्टूबर को मतदान, सामाजिक समीकरणों पर जोर Ramnagar Road Accident: नैनीताल घूमने निकले नेशनल बास्केटबॉल प्लेयर यतीश यादव की सड़क हादसे में मौत,... दिल्ली के 736 पार्कों का सुरक्षा ऑडिट पूरा: उपराज्यपाल के निर्देश पर DDA ने 3 श्रेणियों में बांटे पा... वृंदावन आश्रम पर गहराया विवाद: शिष्य की संदिग्ध मौत के बीच हाथरस का युवक 3 महीने से लापता
मनोरंजन

फैंस के लिए खास खबर, सलमान खान की दबंग 3 का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म दबंग 3 के चलते खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। फिल्म के कई प्रोमो वीडियो और पोस्टर सामने आ चुके हैं। इसी बीच फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट का भी ऐलान कर दिया गया है। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार था वो खत्म हो गया है।

वैसे एक के बाद एक करके अब तक फिल्म के किरदारों के लुक सामने आ रहे हैं। दबंग 3 के डायरेक्टर प्रभु देवा के अनुसार इस बार फिल्म में मुन्ना बदनाम हुआ गाने पर सलमान खान डांस करते हुए दिखेंगे, फिल्म का मुख्य आकर्षण मुन्ना बदनाम हुआ होगा, जिसकी झलक ट्रेलर में देखने को मिलेगी। दबंग 3 का ये सॉन्ग मुन्ना बदनाम हुआ दबंग के सॉन्ग मुन्नी बदनाम हुआ का रीक्रिएशन है, जिसे मलाइका अरोरा पर फिल्माया गया था। मुन्ना बदनाम हुआ पर लवयात्रि फेम एक्ट्रेस वरीना हुसैन पर फिल्माया गया है, वरीना अपने डांस का जलवा इस पर दिखाते हुई नजर आएंगी वरीना का ये अवतार आपने कभी नहीं देखा होगा।

बता दें कि ‘दबंग 3’ 20 दिसंबर को हिंदी, कन्नड़, तमिल और तेलुगू में रिलीज होगी। प्रभु देवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म से महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर भी डेब्यू करने जा रही हैं। सई दबंग 3 में सलमान खान के किरदार चुलबुल पांडे की लव इंटरेस्ट के रूप में दिखाई देंगी, महेश मांजरेकर और सलमान खान अच्छे दोस्त हैं और सई महेश की दूसरी बीवी मेधा मंजरेकर की बेटी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button