देश
PMC बैंक ने ली एक और जान, तनाव से महिला को पड़ा दिल का दौरा

पंजाब एंड महाराष्ट्र को-ऑपरेटिव (पीएमसी) बैंक से परेशान लोगों की जान जाने का सिलसिला अभी भी जारी है। पीएमसी बैंक ने एक और की जान ले ली है। सोलापुर की रहने वाली 73 वर्षीय भारती सदरंगानी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है। परिजनों का आरोप लगाया है कि भारती की बेटी के करीब 2.5 करोड़ रुपये पीएमसी बैंक में जमा थे, जिसे वह निकाल नहीं सकती है। इसे लेकर भारती काफी तनाव में थी। तनाव के चलते उसे दिल का दौरा पड़ा और उनकी मौत हो गई।





