ब्रेकिंग
Yuvraj Death Case: 600 पन्नों की रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज, कई बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज प्रयागराज माघ मेला: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कैंप के बाहर तनाव, नारेबाजी और हंगामे के बाद पुल... Ranchi News: शहीद जवान की अंतिम विदाई पर रोया पूरा गांव, अधूरा रह गया 'नया घर और शादी' का सपना Ambedkar Nagar: ठगों के भी उस्ताद निकले पुलिसवाले! सोने के बदले थमा दिया नकली नोटों का बैग, 4 सस्पें... Rajeev Kumar Extension: 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं बंगाल के DGP, कार्यकाल बढ़ाने के पीछे क्या है म... Rajasthan Road Accident: आबूरोड हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को रौंदा; एक ही परिवार के 7 लोगों क... डोडा हादसे में शहीद हुए भोजपुर के लाल हरेराम कुंवर पंचतत्व में विलीन, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा पा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, साइन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक; 3 युवकों की मौ... Delhi Cold Wave: 5 डिग्री तक गिरा दिल्ली का पारा, अगले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी उत्तर भारत में बर्फबारी का तांडव: हिमाचल में 680 सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक; फंसे हजारों ...
देश

खुद को विष्णु का अवतार बताने वाले महाराज के कालेधन का खुला राज, क्लर्क से बना था ‘कल्कि भगवान’

धर्म के नाम पर ठोंगी बाबाओं द्वारा लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ जारी है। अब इसी कड़ी में खुद को विष्णु का अवतार कहने वाले और कल्कि भगवान का नाम भी शामिल हो गया है। आयकर विभाग की छापेमारी में कल्कि महाराज की 600 करोड़ की अघोषित आय का खुलासा हुआ है। अब स्वयंभू भगवान ने वीडियो  मामाले में सफाई दी है।

खुद को कल्कि भगवान घोषित करने वाले विजय कुमार ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि सबसे पहले मैं यह कहना चाहता हूं कि मैंने देश नहीं छोड़ा है, न तो हम कहीं और गए हैं। हम यहीं पर हैं और अपने श्रद्धालुओं को बताना चाहते हैं कि मेरा स्वास्थ्य बहुत अच्छा है। न तो सरकार और न ही आईटी डिपार्टमेंट ने कहा है कि हमने देश छोड़ दिया। लेकिन यह मीडिया है जो कह रहा है कि हमने देश छोड़ दिया है।

बता दें कि कल्कि महाराज का साम्राज्य आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु से लेकर विदेशों तक फैला है। आयकर विभाग के 300 अधिकारियों ने विजय कुमार के 40 ठिकानों पर छापे मारे जहां भारतीय कैरेंसी के करीब 44 करोड़ रुपये कैश, 18 करोड़ रुपये के बराबर 25 लाख अमेरिकी डॉलर, 26 करोड़ रुपये के 88 किलो सोने के जेवर, 5 करोड़ रुपये के 1271 कैरेट के हीरे व 409 करोड़ रुपये की कमाई की रसीदें मिली हैं।

गौरतलब है कि करीब 30 साल पहले विजय कुमार एक लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में क्लर्क था लेकिन बाद में उसने नौकरी छोड़कर बाबा का चोला पहन लिया। 1980 में पहले जीवाश्रम नाम के एक आश्रम की स्थापना की और यहीं से शुरू हुई विजय कुमार की भगवान बनने की यात्रा। स्वघोषित बाबा का साम्राज्य भारत से लेकर विदेशों तक फैला हुआ है। बाबा के साधारण दर्शन के लिए 5 हजार और विशेष दर्शन के लिए 25 हजार रुपए की फीस देनी पड़ती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button