ब्रेकिंग
Indore News: इंदौर में पानी बचाने पर मिलेगा प्रॉपर्टी टैक्स में 10% डिस्काउंट, नगर निगम की नई पहल Jabalpur News: IAS संतोष वर्मा के खिलाफ NSA की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज, जानें क्या है ... MP Monsoon Update: मध्य प्रदेश में 1 जुलाई से शुरू होगा झमाझम बारिश का दौर, 42 जिलों के लिए येलो अलर... Sleeping Drooling: सोते वक्त तकिया क्यों हो जाता है गीला? जानें कारण और बचाव के उपाय मानसून अपडेट: दिल्ली समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल पलामू: एक ही परिवार के 5 लोगों की रहस्यमयी मौत, 'एपिडेमिक ड्रॉप्सी' की आशंका नासिक: मटन और दही खाने के बाद बुजुर्ग महिला की मौत, पति की हालत गंभीर झालावाड़ कोर्ट का बड़ा फैसला: पति की हत्या में पत्नी और प्रेमी को उम्रकैद मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा, 4 की मौत और 25 यात्री घायल गोरखपुर: शादी में पहुंची 'लुटेरी दुल्हन', नकली पुलिस बनकर दूल्हे के परिवार को लूटा
देश

रक्षा मंत्री राजनाथ बोले, हमारी सेनाएं देश पर बुरी नजर डालने वालों को करारा जवाब देने में सक्षम

नई दिल्‍ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि 26/11 जैसा हमला दोबारा नहीं होने पाए इसके लिए नौसेना ने खास सतर्कता बरतने का काम किया है। नई दिल्‍ली में नौसेना के कमांडरों की कॉन्‍फ्रेंस को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत कभी हमलावर नहीं रहा है लेकिन उसकी सेनाएं बुरी नजर डालने वाले लोगों को करारा जवाब देने में सक्षम हैं। रक्षा मंत्री का यह बयान ऐसे वक्‍त में सामने आया है जब भारत और पाकिस्‍तान के बीच तनाव चरम पर पहुंचने की ओर है।

ANI

@ANI

Defence Minister: India has never been offensive, India has never attacked any country of the world, India has never even acquired even an inch of land by force, but our Armed Forces have the capability to give befitting reply to those who try to cast their evil eye on India.

View image on Twitter
104 people are talking about this
रक्षा मंत्री ने पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख राशिद के उस बयान पर करारा पलटवार किया जिसमें राशिद ने कहा था कि अब भारत के साथ चार-छह दिन तोपें नहीं चलेगी, हवाई हमले या नेवी के गोले नहीं चलेंगे बल्‍कि सीधे परमाणु परमाणु युद्ध होगा। वहीं भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्‍तान पर परोक्ष रूप से हमला बोलते हुए कहा कि हम किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देंगे।

बता दें कि राजनाथ सिंह ने सोमवार सियाच‍िन का दौरा किया था। इस दौरान सरकार राजनाथ सिंह ने कहा था कि सरकार ने सियाचिन आधार शिविर से लेकर कुमार पोस्ट तक समूचे क्षेत्र को पर्यटन उद्देश्यों के लिए खोलने का फैसला किया है। यह फैसला इसलिए किया गया है ताकि लोग जान सकें कि सेना के जवान और इंजीनियर कितनी विषम परिस्थितियों में काम करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button