ब्रेकिंग
अलवर में अनोखी शादी: दुष्यंत शर्मा हत्याकांड की दोषी प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद बने पति-पत्नी Punjab Railway Track Blast: सरहिंद में मालगाड़ी के पास संदिग्ध विस्फोट, 12 फीट उड़ी पटरी; RDX की आशं... Mirzapur News: जोरदार धमाके से दहल उठा मिर्जापुर, ताश के पत्तों की तरह गिरीं 10 दुकानें; भीषण आग से ... Greater Noida Student Suicide: शराब पीकर आने पर प्रबंधन ने बनाया था वीडियो, पिता की डांट से क्षुब्ध ... FASTag और Amazon Gift Card के जरिए करोड़ों की ठगी, दिल्ली पुलिस ने राजस्थान से पकड़े 2 मास्टरमाइंड शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और UP सरकार के बीच बढ़ा विवाद, प्रयागराज से लखनऊ तक छिड़ा 'पोस्टर वॉर' PM Modi के आह्वान पर BJP का बड़ा कदम, देशभर से चुने जाएंगे 1000 युवा नेता; जानें पूरी प्रक्रिया Singrauli: प्रेमिका की शादी कहीं और तय हुई तो 100 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा प्रेमी, 4 घंटे तक चला 'शोले'... Chhindwara Fire: छिंदवाड़ा की पाइप फैक्ट्री में भीषण आग, 1 किमी दूर से दिखे धुएं के गुबार; 11 दमकलें... Satna News: हाईकोर्ट से जमानत मिली पर घरवाले नहीं ले जाना चाहते साथ; सतना जेल में अपनों की राह देख र...
देश

Chandrayaan-2: ISRO ने किया नया खुलासा, आखिर चांद के चेहरे पर क्यों हैं काले दाग?

भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो का चंद्रयान-2 आए दिन चांद को लेकर नए-नए खुलासे कर रहा है। भले ही इसरो का विक्रम लैंडर चांद पर सही से लैंडिंग न कर पाया हो लेकिन चंद्रयान-2 का ऑर्बिटर चांद के चारों तरफ चक्कर लगा रहा और हर रोज नई और चौंकाने वाली तस्वीरें भेज रहा है जो चांद के कई रहस्यों से पर्दा उठा रहा है। 22 अक्तूबर को भी इसरो ने दो तस्वीरें जारी कीं। इसरो ने पहली बार चांद को दो रंगीन तस्वीरें जारी की हैं जिसमें पता चलता है कि आखिर चांद की सतह पर काले दाग क्यों हैं।

चांद के चेहरे पर काले धब्बे क्यों हैं?
चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर में लगे डुअल फ्रिक्वेंसी सिंथेटिक एपर्चर राडार (DF-SAR) ने खुलासा किया है कि चांद के चेहरे पर नजर आने वाले काले धब्बे कुछ और नहीं बल्कि उसकी सतह पर पड़े गड्ढे (Crater) और उनकी परछाइयां हैं। इन्हीं गड्ढों और उनकी परछाइयों से ही चांद के चेहरे पर काले धब्बे से दिखाई पड़ते हैं।

PunjabKesari
DF-SAR का काम
डुअल फ्रिक्वेंसी सिंथेटिक एपर्चर राडार (DF-SAR) ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर मौजूद सतह का अध्ययन किया है। इस उपकरण से यह पता लगाया जा सकता है कि कहां गड्ढे हैं? कहां पहाड़, कहां समतल जमीन और कहां पत्थर पड़े हैं? इस उपकरण की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह कम से कम चांद की सतह से 2 मीटर ऊंची किसी भी वस्तु की तस्वीर आराम से ले सकता है। इतना ही नहीं इसके लिए इस उपकरण से दो प्रकार की किरणें निकलती हैं। उन किरणों के सतह से टकराने और उनके वापस लौटने के आंकड़ों को जुटाकर यह पता किया जाता है कि चांद की सतह पर क्या है?

चांद की सतह पर कैसे बने ये गड्ढे?
चांद की सतह पर अक्सर दर्जनों या उससे ज्यादा की संख्या में उल्कापिंड, क्षुद्र ग्रह और धूमकेतु टकराते हैं जिससे उसकी सतह पर यह गड्ढे बने। DF-SAR ने यह भी बताया कि चांद की सतह पर बना कौन-सा गड्ढा कब बना। कौन- सा गड्ढा नया और कौन-सा पुराना इसरो ने जारी की तस्वीरों में इसकी सारी जानकारी जारी की है।

नए गड्ढे की पहचान
नए गड्ढे का रंग ज्यादा चमकदार और पीले रंग में दिख रहे हैं और उसके चारों तरफ ताजी मिट्टी और धूल दिखाई दे रही है। इन गड्ढों के अंदर का रंग चांद की सतह से चमकदार और हल्के रंग का है।

पुराना गड्ढा
गहरे रंग का चांद की सतह पर जिन गड्ढों का रंग गहरा है यानी काला, नीला और गहरा हरा है वह पुराने गड्ढे हैं। इन गड्ढों के अंदर का रंग चांद की सतह से मिलता-जुलता है।

चांद की सतह पर कितने प्रकार के गड्ढे
DF-SAR के आंकड़ों के मुताबिक चांद की सतह पर उल्कापिंड, क्षुद्र ग्रह और धूमकेतु टकराने से वर्टिकल (सीधे-गहरे गड्ढे) और ऑबलीक (परोक्ष, टेढ़े गहरे गड्ढे) बनते हैं।

वर्टिकल गड्ढे मतलब कि उल्कापिंड, क्षुद्र ग्रह और धूमकेतु जब एकदम सीधे जाकर चांद की सतह पर टकराते हैं तब उसे वर्टिकल क्रेटर या सीधा-गहरा गड्ढा कहते हैं, इनकी गहराई लगभग बराबर होती है।

ऑबलीक गड्ढे मतलब उल्कापिंड, क्षुद्र ग्रह और धूमकेतु जब चांद की सतह से सीधे न टकराकर टेढ़े-मेढ़े तरीके से टकराते हैं तब ऑबलीक क्रेटर या परोक्ष, टेढ़े गहरे गड्ढे बनते हैं। ऐसे गड्ढों की गहराई एक बराबर नहीं होती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button