Breaking
धनंजय सिंह को मिली जमानत, क्या लोकसभा का चुनाव लड़ पाएंगे? मुस्लिम को नहीं मिला टिकट, कांग्रेस के इस नेता ने चुनाव प्रचार समिति से दिया इस्तीफा साहब! पिया परदेस से लाए हैं मेरी सौतन, अब कैसे कटेगी जिंदगी… महिला ने अफसरों को सुनाया दर्द दिव्यांगों को ऑटोरिक्शा में बैठाता, फिर उन्हें लूटकर हो जाता फुर्र…नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार दूसरे चरण में भी पहले फेज जैसा हाल, 2019 के मुकाबले कितनी हुई वोटिंग? संदेशखाली में CBI की रेड पर भड़की TMC, चुनाव आयोग से की शिकायत UPSC में मुस्लिम लड़कियों की तादाद में इजाफा, जानिए पहली मुस्लिम IAS से लेकर आज तक का इतिहास धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत, 7 साल की सजा पर रोक वक्फ बोर्ड मामले में अमानतुल्लाह को जमानत, क्या है आरोप? लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य

विधायक वीरसिंह भूरिया के विवादित बयान पर मचा बवाल, लोकसभा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान ने दिया मुंह तोड़ जवाब, जानें पूरा माजरा

 अलीराजपुर। थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया के विवादित बयान का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विधायक पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज होने के बाद भी भाजपा लगातार कांग्रेस और कांग्रेस प्रत्याशी पर हमलावर है। इस मामले में ताज़ा बयान भाजपा प्रत्याशी अनीता नागरसिंह चौहान का आया है। उन्होंने कांग्रेस विधायक के बयां का पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस लगातार महिलाओं का अपमान करती आई है और इस मामले में भी कांग्रेस की घृणित सोच सामने आई है। जिस तरह से वीरसिंह भूरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी की मौजूदगी में आदिवासी समाज को बाटने की कोशिश की है और उन्हें हिंसा के लिए भड़काने का प्रयास किया। यह बेहद निंदनीय है।

वहीं इस मामले में आदिवासी भाजपा नेता कमरू अजनार ने भी कड़ा पलटवार किया है उन्होंने भील-भिलाला को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के परिजनों पर ही टिपण्णी कर डाली। कमरू अजनार ने कहा कि कांतिलाल भूरिया की माता खुद भिलाल जाति से है जबकि उनके पिता भील जनजाति के है। इतना ही नहीं कमरू अजनार ने कांग्रेस नेताओ के शासनकाल में भील आदिवासियों के बड़ी संख्या में धर्मान्तरण का भी आरोप लगाया।

आपको बता दें कि कमरू अजनार पूर्व कांग्रेसी है और उदयगढ़ जनपद के अध्यक्ष रहे है। कमरू कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के बेहद करीबियों में से रहे है लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया। बहरहाल नेताओ की बयानबाज़ी और पलटवार से जिले की राजनीति लगातार गरमाई हुई है।

धनंजय सिंह को मिली जमानत, क्या लोकसभा का चुनाव लड़ पाएंगे?     |     मुस्लिम को नहीं मिला टिकट, कांग्रेस के इस नेता ने चुनाव प्रचार समिति से दिया इस्तीफा     |     साहब! पिया परदेस से लाए हैं मेरी सौतन, अब कैसे कटेगी जिंदगी… महिला ने अफसरों को सुनाया दर्द     |     दिव्यांगों को ऑटोरिक्शा में बैठाता, फिर उन्हें लूटकर हो जाता फुर्र…नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     दूसरे चरण में भी पहले फेज जैसा हाल, 2019 के मुकाबले कितनी हुई वोटिंग?     |     संदेशखाली में CBI की रेड पर भड़की TMC, चुनाव आयोग से की शिकायत     |     UPSC में मुस्लिम लड़कियों की तादाद में इजाफा, जानिए पहली मुस्लिम IAS से लेकर आज तक का इतिहास     |     धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत, 7 साल की सजा पर रोक     |     वक्फ बोर्ड मामले में अमानतुल्लाह को जमानत, क्या है आरोप?     |     लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें