ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

हार को लेकर कांग्रेस में होगा मंथन, राहुल के इस्तीफे पर भी फैसला

जयपुरः राजस्थान प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष एवं उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की अध्यक्षता में बुधवार को पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनाव में हुई पार्टी की हार पर मंथन किया जायेगा।पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि इस बैठक में राहुल गांधी से पार्टी प्रमुख के तौर पर सेवाएं देना जारी रखने की अपील करने संबंधी सीडब्ल्यूसी के प्रस्ताव का समर्थन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति द्वारा राहुल गांधी के त्यागपत्र को स्वीकार नहीं करने के फैसले का इस बैठक में समर्थन किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश कार्यकारिणी की पहली बैठक में राज्य में पार्टी के खराब प्रदर्शन के कारणों पर मंथन किया जायेगा। राजस्थान में सत्ताधारी पार्टी कुल 25 में से एक भी सीट नहीं जीत सकी।पार्टी में आंतरिक संकट के बीच यह एक महत्वपूर्ण बैठक है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं राजस्थान के प्रभारी अविनाश पांडे और अन्य नेतागण बुधवार को दोपहर बाद 2.30 बजे बुलाई गई प्रदेश कार्यकारिणी की इस बैठक में मौजूद रहेंगे।

कांग्रेस कार्यकारिणी की 25 मई की बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के त्यागपत्र को मंजूर नहीं करने संबंधी एक प्रस्ताव पारित किया गया था।गत वर्ष दिसम्बर के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सत्ता में आयी कांग्रेस सरकार के कुछ नेताओं ने लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन एवं हार पर आत्ममंथन और विस्तृत विश्लेषण की मांग के साथ साथ आलोचनात्मक टिप्पणियां की हैं।

राज्य के कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक विज्ञप्ति के जरिये त्यागपत्र देने संबंधी घोषणा की थी लेकिन त्यागपत्र के बारे में मुख्यमंत्री कार्यालय और राजभवन ने पुष्टि नहीं की। वहीं इसकी पुष्टि के लिये मंत्री से संपर्क नहीं हो सका। सहकारिता मंत्री उदयलाल अंजाना और खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रमेश मीणा ने लोकसभा में पार्टी की हार के लिये आत्ममंथन और विस्तृत विश्लेषण की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button