ब्रेकिंग
Bhopal News: सीएम मोहन यादव का अनूठा अंदाज, मंडला दौरे पर स्कूल बच्चों के बीच पहुंचे और की आत्मीय बा... MP Crime News: सीमेंट कंटेनर में छुपकर लाई जा रही थी अंग्रेजी शराब, राजस्थान का तस्कर गिरफ्तार MP BJP Update: मंत्री नागर सिंह चौहान और संपतिया उइके विवाद पर प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बड़ा... MP Politics: मुख्यमंत्री पद, बंगला और ट्रांसफर-पोस्टिंग... जानिए कांग्रेस सरकार गिरने के पीछे की अंद... Bhopal News: सीएम मोहन यादव की अपील, 'एशिया के सबसे बड़े कान्हा नेशनल पार्क जरूर आएं पर्यटक' Dantewada Accident Update: तीरथगढ़ जा रही मिनी बस दुर्घटनाग्रस्त, जिला अस्पताल में घायलों का इलाज जा... Chhattisgarh News: रेलवे सुरक्षा बल ने मनाया स्थापना दिवस, ड्रोन और आधुनिक तकनीक से यात्रियों की सुर... Palamu News: दुर्गा पूजा पर पलामू प्रमंडल में हाई अलर्ट, पलामू, गढ़वा और लातेहार में सुरक्षा के कड़े... Manoj Tiwari in Giridih: यूजीसी और प्रोटेस्ट के मुद्दे पर विपक्ष को घेरा, कहा- युवाओं को बहका रहे है... Ranchi News: बाबूलाल मरांडी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले- देश में अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस
देश

BJP ने मोदी का असाधारण व्यक्तित्व गढ़ कर उनकी बहुत अच्छी तरह से मार्केटिंग की: थरूर

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा है कि लोगों ने लोकसभा चुनाव में अपने आर्थिक हितों के लिए वोट नहीं दिया। साथ ही, भाजपा ने पहले ही तय कर लिया था कि उसका प्रोडक्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं और उनका बहुत असाधारण व्यक्तित्व गढ़ कर उनकी काफी अच्छी तरह से मार्केटिंग की। थरूर (63) ने कहा कि पुलवामा आतंकी हमला और बालाकोट एयर स्ट्राइक के बाद उत्तर भारत में मतदाताओं की भावना पर राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रभाव को कांग्रेस ने शायद नजरअंदाज किया, जहां भाजपा को चुनाव को खाकी जनमत संग्रह में तब्दील करने की कोशिश में बड़ी सफलता मिली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को महज 52 सीटों पर जीत मिल सकी।

थरूर का मानना है कि अगर कांग्रेस की न्याय योजना (न्यूनतम आय सुरक्षा योजना) छह महीने पहले लाई गई होती तो यह काफी संख्या में मतदाताओं का विश्वास जीतने में सफल रहता। उन्होंने पीटीआई भाषा से कहा कि उन्हें लगता है कि चुनाव नतीजों से यह साफ हो गया कि निश्चित तौर पर कुछ मूलभूत मुद्दे रहे हैं, जिन्हें हम नहीं समझ पाए। बेशक, यह हमें आत्मावलोकन और विस्तृत आकलन करने की ओर ले जाएगा कि असल में वे मुद्दे कौन से रहे, जिन्हें हम नहीं समझ सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह मान कर चल रही थी कि बेरोजगारी का 45 साल में अपने सर्वाधिक स्तर पर पहुंचना, कृषि के क्षेत्र में संकट और नोटबंदी जैसे अन्य कदमों के विनाशकारी प्रभाव लोकसभा चुनाव में अहम भूमिका निभाएंगे। तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य ने कहा, आखिरकार, यह माना जाता है मतदाता अपने आर्थिक हितों के अनुसार वोट डालेंगे। लेकिन इस बार भारतीय मतदाता ने यह नहीं किया और हमें यह समझने की जरुरत है कि ऐसा क्यों नहीं हुआ।

थरूर ने कहा कि शायद एक वजह यह भी हो सकती है कि भाजपा अहम संदेशों को बेहतर तरीके से पहुंचा रही है। उन्होंने कहा, उसने (भाजपा ने) पहले ही तय कर लिया था कि उसका प्रोडक्ट मिस्टर मोदी हैं और उसने उनकी अच्छी तरह से मोर्केटिंग की। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आधुनिक भारत के राजनीतिक इतिहास में मोदी को सर्वाधिक असाधारण व्यक्तित्व के रूप में गढ़ कर पेश किया। उनके लिए सोशल मीडिया पर अभियान चलाने में हजारों लोगों को लगाया गया, मुख्यधारा की मीडिया को डराया-धमकाया गया , हर जगह कैमरामैन तैनात किए, चौबीसों घंटे उनका प्रचार चालू रखा गया और उनके हर कदम का प्रचार करने के लिए कर दाताओं के 5,600 करोड़ रुपये पानी की तरह बहाये गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button