ब्रेकिंग
CJP प्रदर्शनकारियों को खाना खिलाने वाले जुनैद मलिक पहुंचे सुप्रीम कोर्ट! पुलिस पर प्रताड़ना और परिजन... NEET पेपर लीक पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव का अनोखा प्रदर्शन, सिर पर पट्टी और हाथ में लाठी लेकर पहुं... 'NEET के छात्रों से ऐंठे जाते हैं ₹1.32 लाख करोड़'; सार्वजनिक परीक्षा विधेयक 2026 पर बहस के दौरान प्... शिर्डी में गुरु पूर्णिमा उत्सव का आगाज! MP और गुजरात के भक्तों ने बाबा के चरणों में न्यौछावर किए लाख... दिल्ली में महिलाओं को हर महीने मिलेंगे ₹2500! 'लक्ष्मी योजना' को कैबिनेट की मंजूरी, रक्षाबंधन पर आएग... सिर में नक्सलियों की गोली फंसी होने के बाद भी रोज लगा रहे 10 KM दौड़, पढ़ें हॉक फोर्स के जांबाज शिवक... फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज में छात्रों का हंगामा! बिजली, शौचालय व पेयजल की मांग को लेकर सड़क पर उ... IIT दिल्ली से घर बैठे सीखें AI और डेटा साइंस! सर्टिफिकेट प्रोग्राम के लिए आवेदन शुरू, जानें अप्लाई क... मसूरी-देहरादून मार्ग पर भारी भूस्खलन! मैगी पॉइंट के पास रेस्टोरेंट हुआ क्षतिग्रस्त, घंटों ठप रहा ट्र... छात्र प्रदर्शनों पर लाठीचार्ज मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश! निर्दोषों को तुरंत रिहा करने के ...
खेल

अश्विन ने मैच के दौरान की ऐसी हरकत, अब लग सकता है जुर्माना

नई दिल्ली : विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में तमिलनाडु की तरफ से खेल रहे भारतीय टेस्ट टीम के नियमित सदस्य रविचंद्रन अश्विन पर घरेलू मैच में बीसीसीआई का लोगो इस्तेमाल करने कारण जुर्माना लग सकता है। कर्नाटक के खिलाफ खेले जा रहे फाइनल में अश्विन जब अपनी टीम की तरफ से तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए तो उन्होंने बीसीसीआई के लोगो वाला हेलमेट पहना था। मैच रैफरी चिन्मय शर्मा उन पर जुर्माना लगा सकते हैं। बीसीसीआई के एक कार्यकारी ने कहा कि यह मैच रैफरी पर निर्भर है कि वह अश्विन पर जुर्माना लगाते हैं या नहीं, लेकिन नियमों के मुताबिक उन्होंने बोर्ड के कपड़ों संबंधी नियमों का उल्लंघन किया है इसलिए उन पर जुर्माना लगना चाहिए।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कपड़ों के संबंध में जो नियम हैं उनके मुताबिक अगर आप राष्ट्रीय टीम वाला हेलमेट ही घरेलू क्रिकेट में पहनना चाहते हैं तो आपको बीसीसीआई के लोगो को छुपाना होगा। मैच अधिकारियों और खिलाड़ियों को लंबे समय से इस बारे में जानकारी दी जा रही है और अगर कोई गलती करता है तो उस पर मैच रैफरी द्वारा जुर्माना लगाया जाना चाहिए।’’ इसी मैच में मयंक अग्रवाल, लोकेश राहुल ने भी बीसीसीआई के लोगो वाला हेलमेट भेजा, लेकिन उन्होंने टेप से उसे छुपा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button