ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
देश

इस्तीफे पर अड़े तेदेपा विधायक, नायडू ने कहा कि यह सही समाधान नहीं

अमरावतीः तेलुगु देशम पार्टी और विधायक पद से इस्तीफा देने वाले वल्लभानेनी वामसी अपने रुख पर सोमवार को भी कायम हैं जबकि तेदेपा प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू ने उन्हें पत्र लिख कर कहा है कि ‘‘इस्तीफा देना या राजनीति छोड़ देना सही समाधान नहीं है।’’ वामसी ने रविवार को नायडू को पत्र लिख कर कहा था कि ‘‘(पार्टी) कैडर के हितों के लिए उन्होंने राजनीति छोड़ने का फैसला किया है।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘विधायक के तौर पर सराहनीय काम करने की मुझे संतुष्टि है। अब मैं एक बार फिर विधायक निर्वाचित हुआ हूं लेकिन मेरे साथी और सहयोगी स्थानीय वाईएसआर कांग्रेस प्रभारी के प्रतिशोधात्मक रवैये से और कुछ सरकारी कर्मचारियों के पक्षपातपूर्ण रवैये से परेशान हैं।’’ नायडू को लिखे पत्र में उन्होंने कहा कि अगर वह पद पर बने रहे तो शायद सहयोगियों की समस्याएं और बढ़ सकती हैं। इस पर नायडू ने उन्हें लिखित जवाब में कहा ‘‘मेरे विचार से इस्तीफा देना या राजनीति छोड़ देना सही समाधान नहीं है।’’

उन्होंने कहा ‘‘आपके राजनीति छोड़ देने से वाईएसआरसीपी और उनकी कठपुतली सरकार की प्रतिशोधपूर्ण राजनीति या उत्पीड़न बंद नहीं हो जाएगा। हमारी यह जिम्मेदारी है कि वर्तमान सरकार के असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक तरीकों के बारे में लोगों को जागरूक कर लड़ाई लड़ें।’’ कृष्णा जिले के गन्नावरम से तीसरी बार विधानसभा के लिए चुने गए वामसी ने तीन दिन पहले मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी से मुलाकात की थी जिसके बाद उनके राजनीतिक कदमों को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button