ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

PAK ने मोदी के लिए नही खोला एयर स्पेस, भारत ने ICAO में उठाया मुद्दा

नई दिल्लीः भारत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विमान के लिए अपने हवाई क्षेत्र का इस्तेमाल करने की सुविधा देने से पाकिस्तान के इनकार का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठन के समक्ष उठाया है। सरकारी सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री मोदी एक द्विपक्षीय यात्रा पर सोमवार को सऊदी अरब जाने वाले हैं। भारत ने पाकिस्तान से सऊदी अरब जाने के लिए प्रधानमंत्री के विमान को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने देने का आग्रह किया था, लेकिन जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन का हवाला देते हुए, पाकिस्तान ने रविवार को इससे इनकार कर दिया। सूत्रों ने कहा कि भारत सरकार का मानना है कि पाकिस्तान को अपने फैसले पर पुर्निवचार करना चाहिए। भारत ने पाकिस्तान को एकतरफा कार्रवाई करने के लिए फर्जी कारण बताने की अपनी पुरानी आदत पर विचार करने के साथ-साथ स्थापित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था न तोड़ने की हिदायत दी।

सूत्रों ने बताया कि भारत ने वीवीआईपी विशेष विमान के अपने वायुक्षेत्र से गुजरने देने के लिए मंजूरी देने से फिर से इनकार करने के पाकिस्तान के फैसले पर नाराजगी जतायी। सामान्य तौर पर कोई भी देश इससे इनकार नहीं करता है। सितंबर में भी, पाकिस्तान ने अमेरिका की यात्रा के लिए प्रधानमंत्री के विमान को अपने वायु क्षेत्र से गुजरने देने से इनकार कर दिया था।

उन्होंने कहा कि भारत ने संबंधित अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन निकाय के समक्ष पाकिस्तान के इनकार करने का मुद्दा उठाया है।एक सूत्र ने बताया, ‘‘आईसीएओ के निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार, अन्य देशों द्वारा अपनी उड़ानों के लिए दूसरे देशों से अपने हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल करने देने की मंजूरी मांगी जाती है और उन्हें मंजूरी दी जाती है।’’सूत्रों ने बताया कि भारत आगे भी इस तरह की मंजूरी मांगता रहेगा।

गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन का हवाला देते हुए, पाकिस्तान ने रविवार को मोदी के विमान को सऊदी अरब की यात्रा के लिए अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने देने के भारत के अनुरोध को स्वीकार करने से मना कर दिया था।सरकार द्वारा संचालित ‘रेडियो पाकिस्तान’ के मुताबिक, विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री मोदी को देश के हवाई क्षेत्र का उपयोग करने की अनुमति नहीं देने का फैसला किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button