ब्रेकिंग
Jabalpur-Bhopal NH-45 Toll News: जबलपुर-भोपाल हाईवे पर शाहपुरा टोल टैक्स वसूली पर रोक; नितिन गडकरी न... Nitin Gadkari Bhopal Visit: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का सख्त रुख; RTO में भ्रष्टाचार पर बोले— 'गा... Mandla CMO Bribe Trap: मंडला में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई; 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़... Rajasthan Mayor Election Results: राजस्थान के नगर निगमों में बीजेपी का ऐतिहासिक परचम; जयपुर, जोधपुर ... UP Assembly Election Prep: टिकट के लिए अब दिल्ली-लखनऊ में लॉबिंग नहीं चलेगी, जिलों से तैयार होगी उम्... UP International Trade Show Greater Noida: 85 देशों के खरीदार होंगे शामिल, जानिए यूपी इंटरनेशनल ट्रे... SIR Process Controversy India: चुनाव आयोग पर उठे सवालों के बाद सड़कों पर उतरी कांग्रेस, CEC ज्ञानेश ... Babulal Marandi on SIR Process: एसआईआर देश हित में; नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी का विपक्ष पर तंज, ... Pakur Police Action: पाकुड़ के नयाग्राम में 13 साल के दीनानाथ की निर्मम हत्या; एसडीपीओ कुमार गौरव ने... Jharkhand Voter List SIR Dispute: झारखंड में SIR प्रक्रिया को लेकर घमासान; सीजेपी चलाएगी देशव्यापी आ...
देश

देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान- कोई 50-50 फार्मूला नहीं, मैं ही बनूंगा मुख्यमंत्री

मुंबईः महाराष्ट्र सीएम पद को लेकर जारी खींचतान के बीच देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान आया है। फडणवीस ने कहा कि अगले पांच साल तक मैं ही मुख्यमंत्री बनूंगा। उन्होंने शिवसेना को तल्ख जवाब देते हुए कहा कि संजय राउत के बयान को इतनी तवज्जो देना ठीक नहीं। भाजपा महाराष्ट्र में अगले पांच साल तक स्थायी सरकार देगी। उन्होंने कहा कि 50-50 फार्मूले पर कोई बात नहीं हुई है। फडणवीस ने कहा कि कोई B या C प्लान नहीं सरकार भाजपा की होगी। साथ ही उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के महाराष्ट्र आने पर कहा कि वे बुधवार को नहीं आ रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले शिवसेना नेता संजय राउत की तरफ से बयान आया था कि हमारी पार्टी में कोई दुष्यंत नहीं जिसका पिता जेल में हो। संजय के इस बयान पर हरियाणा के डिप्टी सीएम ने नाराजगी जताई, उन्होंने कहा कि बयानबाजी करने से कद बड़ा नहीं होगा, मेरे परिवार को इसमें मत घसीटो। राउत ने कहा था कि हमारे पर और भी विकल्प खुले हैं। बता दें कि शिवसेना आदित्य ठाकरे के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button