ब्रेकिंग
टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: नाबालिग का पीछा करने और मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्पेन में जंगल की आग का तांडव: 12 लोगों की मौत, 23 लापता; यूरोप में भीषण गर्मी का कहर Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल ज़ूम और AI फीचर्स वाला दमदार कैमरा, जानें कीमत और खूबियां Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप! झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें और डाइट में शामिल करें ये चीजें Weather Update: दिल्ली-यूपी सहित देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा मौसम अजब-गजब: रांची के इस स्कूल में सिर्फ 2 बच्चे और 2 शिक्षक, मिड-डे मील का खर्च जारी मुरादाबाद: पति और देवर ने मिलकर की पत्नी व मासूम बेटे की हत्या, रोंगटे खड़े कर देगी ये खौफनाक वारदात Noida Engineer Death: नोएडा में बिजली के खंभे से करंट लगने के बाद नाले में गिरे इंजीनियर आर्यन की दर... अयोध्या राम मंदिर: चढ़ावे की चोरी के बाद दान में आई कमी, श्रद्धालुओं का भरोसा घटा?
देश

शपथ से पहले आज सुबह फिर मोदी से मिले अमित शाह, शाम को BJP नेताओं से मिलेंगे PM

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को दूसरे कार्यकाल के लिए शपथ ग्रहण करने जा रहे हैं। मोदी के शपथ ग्रहण से पहले आज सुबह एक बार फिर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने पीएम मोदी से मुलाकात की। शाह 7 लोक कल्याण मार्ग पर पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंचे। दोनों नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बैठक चली। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि शपथ ग्रहण करने वाले मंत्री शाम 4.30 बजे पीएम मोदी से मुलाकात करेंगे।

दरअसल कैबिनेट को लेकर मोदी-शाह के बीच बैठकों का दौर जारी है। पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शाह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता भूपेंद्र यादव के साथ बैठक की। मंत्रिमंडल को लेकर शाह-मोदी मंगलवार से ही माथापच्ची कर रहे हैं। मंगलवार को शाह और मोदी की बीच करीब 5 घंटे तक बैठक चली और बुधवार को भी दोनों ने करीब 3 घंटे तक इस पर चर्चा की। बता दें कि इससे पहले बुधवार को ही केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए नई संरकार में कोई भी मंत्री पद लेने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद देर रात को पीएम मोदी जेटली से मिलने उनके घर पहुंचे।

उल्लेखनीय है कि मोदी कैबिनेट में कौन गृहमंत्री होगा और किसको रक्षा व वित्त मंत्रालय मिलेगा पर सबकी निगाहे हैं। इस बार शाह भी लोकसभा चुनाव जीतकर सदन में पहुंचे हैं और ऐसे में उनके भी मोदी कैबिनेट में शामिल होने की चर्चाएं हैं। शाह के बाद भाजपा अध्यक्ष का पद किसे मिलेगा, इस पर अभी सस्पेंस बरकरार है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button