ब्रेकिंग
कौन हैं आर श्रीलेखा, जो तिरुवनंतपुरम में बन सकती है BJP की पहली मेयर, रही हैं DGP सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान! लालू यादव की जब्त प्रॉपर्टी पर अब खुलेंगे सरकारी स्कूल, बिहार में मच गया ... हिमाचल में पाकिस्तानी साज़िश! फिर मिला पाकिस्तानी झंडे के निशान वाला गुब्बारा, गुब्बारे पर लिखे थे य... सरकारी कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज? नए लेबर कोड में बड़ा बदलाव, अब हफ्ते में 3 दिन छुट्टी, क्या 4 द... 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' नारे पर मचा बवाल! कांग्रेस की रैली में लगे आपत्तिजनक नारे, BJP का पलटवार- 'क... हिसार-NH पर घने कोहरे के कारण आपस में टकराए कई वाहन, बाल-बाल बची करीब 100 लोगों की जान दरिंदगी की हदें पार: नाबालिगा के मुंह में कपड़ा ठूंस कर किया था किडनैप, फिर जंगल में किया गैंगरेप सोनीपत में किशोर ने अपनी सहपाठी छात्रा से किया दुष्कर्म, शॉपिंग मॉल में ले जाने का दिया था झांसा हरियाणा के सरकारी स्कूलों में मिड-डे-मील और होगा स्वादिष्ट, अब बच्चों के खाने में ये चीजें भी होंगी ... देशभर में 6 करोड़ की साइबर ठगी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, कुरुक्षेत्र पुलिस ने छत्तीसगढ़ से पकड़ा
देश

अध्यक्ष पद से इस्तीफे पर राहुल गांधी को कांग्रेस की सलाह, करो देशभर की यात्राएं

नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव में मिली हार के कारण अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर अड़े राहुल गांधी को मनाने के लिए दिल्ली और राजस्थान सहित कांग्रेस की कई प्रदेश इकाइयों ने उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया है। हालांकि सूत्रों का कहना है कि गांधी के रूख में कोई बदलाव नहीं आया है। इसी बीच कांग्रेस के सीनियर नेता और पूर्व प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने पार्टी में नई जान फूंकने के लिए राहुल गांधी को एक विशेष सलाह दी है। सिंघवी ने राहुल गांधी को इस्तीफे पर अंतिम फैसला करने से पहले देशभर की यात्राएं करने को कहा है। सिंघवी ने कहा कि राहुल 90-180 दिनों तक देशभर में यात्राएं करने का अपना कार्यक्रम बनाएं

उन्होंने कहा कि राहुल ये यात्राएं ट्रेन से और पैदल करें, ताकि वे आम लोगों से जुड़े उनसे बातें करें और उनके मन की बात जानें। सिंघवी ने कहा कि राहुल को इन यात्राओं का लाभ राजनीति में हो सकता है, इससे उनको कार्यसमिति में भी फायदा मिलेगा। सिंघवी ने कहा कि राहुल को इस्तीफा नहीं देना चाहिए बल्कि लोगों को क्या चाहिए उसे समझें और पार्टी को नए सिरे पर खड़ा करें। उन्होंने कहा कि अगर राहुल इस्तीफा दे देंगे तो भाजपा की चाल कामयाब हो जाएगी।

वहीं दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष शीला दीक्षित और पार्टी के कई नेताओं एवं कार्यकर्त्ताओं ने उनसे अपना फैसला बदलकर पार्टी का नेतृत्व जारी रखने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि 25 मई को कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में गांधी ने इस्तीफे की पेशकश की थी, हालांकि सीडब्ल्यूसी ने उनकी पेशकश को खारिज करते हुए उन्हें संगठन में सभी स्तर पर आमूलचूल बदलाव के लिए अधिकृत किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button