ब्रेकिंग
चुनाव आयोग का बड़ा फैसला: ऑनलाइन फॉर्म 6 से हटाई गई पूर्वजों से संबंधित अतिरिक्त घोषणा अक्टूबर आते ही दमघोंटू होने लगती है हवा: पॉल्यूशन बढ़ने से पहले ही दिल्ली-NCR में सिस्टम हुआ एक्टिव रबी सीजन 2027-28 के लिए 6 फसलों की MSP में बढ़ोतरी: किसानों को लागत पर मिलेगा 50% से 106% तक मुनाफा Gujarat Politics: पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला की फिर होगी कांग्रेस में वापसी? नई पार्टी का ऐलान टाला; ... Jhalawar News: मां नेत्रहीन और पिता मूकबधिर, खेत से लापता 7 वर्षीय इकलौते बेटे का कुएं में मिला शव; ... Maharashtra Cannabis Bust: सोलापुर में गन्ने के खेत से ₹1.05 करोड़ का गांजा जब्त, 12 फीट ऊंचे 240 पौ... Bihar Flood Alert: नेपाल में बारिश से गंगा-गंडक उफान पर, सारण में तटबंध टूटने से दर्जनों गांव डूबे, ... Bareilly Cyber Crime News: बरेली में साइबर ठगों का बड़ा जाल, छह वारदातों में उड़ाए लाखों; टेलीग्राम ... UP Politics: 'नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ' वाले बयान पर घिरे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, बचाव में उतरे ओपी... अखिलेश यादव संग दिखे योगी के मंत्री राकेश सचान: राज्यसभा चुनाव के बीच तस्वीर ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी
देश

CM कुर्सी पर खींचतान के बीच बोली शिवसेना- महाराष्ट्र की कुंडली तो हम ही बनाएंगे

महराष्ट्र में सत्ता की कुर्सी को लेकर मचे घमासान के बीच शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर फिर निशाना साधा है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र की कुंडली तो हम ही बनाएंगे। कुंडली में कौन सा ग्रह कहां रखना है और कौन से तारे जमीन पर उतारने हैं, किस तारे को चमक देनी है, इतनी ताकत आज भी शिव सेना के पास है।
PunjabKesari
बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर शिवसेना और बीजेपी में मंथन जारी है. दोनों ही पार्टियों की ओर से जमकर बयानबाजी भी हो रही है। बीते दिनों शिवसेना नेता संजय राउत ने बयान दिया था कि भारतीय जनता पार्टी को 50-50 फॉर्मूले का वादा निभाना चाहिए और गठबंधन धर्म निभाना चाहिए। इसी दौरान संजय राउत ने कहा था कि शिवसेना के पास कई विकल्प हैं, लेकिन हम उनपर विचार नहीं करना चाहते हैं।

इससे पहले आज भाजपा विधायक दल की बैठक हुई जिसमें फडणवीस को एक बार फिर नेता चुना गया। केंद्र की तरफ से पर्यवेक्षक के रुप में बैठक में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और अविनाश राय खन्ना बैठक में मौजूद थे। फडणवीस ने भाजपा विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद उन पर विश्वास जताने के लिए उन्होंने पार्टी के विधायकों को धन्यवाद दिया, और कहा कि भाजपा शिवसेना के साथ सरकार बनाएगी।

फडणवीस ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि यह जनादेश महायुति अथवा भाजपा-शिवसेना गठबंधन के लिए था और इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए अगली सरकार महायुति की होगी। फडणवीस की अगुवाई में भाजपा-शिवसेना की सरकार ने पिछले पांच साल राज्य में शासन किया।

गौरतलब है कि विधायक दल की बैठक में भाजपा राज्य इकाई के प्रमुख चंद्रकांत पाटिल और वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार ने फडणवीस को विधायक दल का नेता बनाये जाने का प्रस्ताव रखा था। बैठक में मौजूद सभी विधायकों ने सर्वसम्मत से फडणवीस को विधायक दल का नेता चुने जाने पर मुहर लगाई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button