Breaking
हमें संविधान को बचाना है…दिल्ली में बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून त... प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत 10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल

जनकल्याण के लिए महाकाल मंदिर में आज से महारुद्राभिषेक

उज्जैन। ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में रविवार (आज) से छह दिवसीय महारुद्राभिषेक का शुभारंभ होगा। मंदिर के पुजारी नंदी मंडपम् में अनुष्ठान का आयोजन करेंगे। पुजारियों के अनुसार परिसर में होने वाला सोमयज्ञ हवनात्मक अनुष्ठान है। इसमें जनकल्याण के लिए भगवान महाकाल से अभिषेकात्मक प्रार्थना की जाएगी।

यह अनुष्ठान पांच से 10 मई तक प्रतिदिन सुबह 11 से दोपहर दो बजे तक मंदिर के पुजारी एवं पुरोहितों के माध्यम से संपन्न होगा। इसमें कुल 22 ब्राह्मण सम्मिलित होंगे। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति सदस्य पं. राम शर्मा ने बताया कि वातावरण की शुद्धि, सुवृष्टि, पर्यावरण में संतुलन तथा समाज कल्याण के लिए यह सोमयज्ञ हो रहा है। मंदिर के पुजारी, पुरोहित इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए नंदी मंडपम् में बैठकर भगवान महाकाल से अभिषेकात्मक प्रार्थना करेंगे।

समिति सदस्यों ने रखा था प्रतिमाह रुद्राभिषेक का प्रस्ताव
समिति का कहना है कि उन्होंने प्रबंध समिति की पिछली बैठक में प्रत्येक माह के कृष्ण पक्ष की प्रदोष तिथि पर रुद्राभिषेक किए जाने का प्रस्ताव रखा था। इसका शुभारंभ वैशाख कृष्ण प्रदोष पर हो रहा है। मंदिर में अधिक से अधिक हवन, अनुष्ठान होने चाहिए। बता दें कि मंदिर की पूजन परंपरा में केवल शनि प्रदोष के दिन ही रुद्राभिषेक किया जाता रहा है। अगर प्रबंध समिति ने प्रत्येक प्रदोष पर रुद्राभिषेक का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया, तो प्रतिमाह रुद्राभिषेक होगा।

हमें संविधान को बचाना है…दिल्ली में बीजेपी पर गरजे राहुल गांधी     |     महबूबा मुफ्ती की एस्कॉर्ट गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, आईटीबीपी का जवान घायल     |     दिल्ली में टूट रहा गर्मी का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 45 डिग्री के पार; हीटवेव का अलर्ट     |     पानी की किल्लत को लेकर लोगों ने किया चक्काजाम     |     गोटेगांव में कैनरा बैंक शाखा में तीन करोड़ रुपये का घोटाला, EOW ने दर्ज किया मामला     |     कृषि में स्टार्टअप शुरू करने वाले युवाओं को विज्ञान और बाजार के गुर सिखाएंगे कृषि विज्ञानी, 30 जून तक दे सकते हैं आवेदन     |     प्रदेश के वकीलों की सर्वोच्च संस्था स्टेट बार में हंगामे की स्थिति     |     दोपहिया वाहन सवार को बचाने में पलटा ट्रक, बाजू से गुजर रहा मोटरसाइकिल सवार चपेट में आया, मौत     |     10 साल में चुराया 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का पानी, राठौर और उसके रिश्तेदार पर केस दर्ज     |     बद्रीनाथ दर्शन कर लौट रहे खरगोन के श्रद्धालु हादसे का शिकार, वाहन पलटने से एक की मौत, आठ घायल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें