ब्रेकिंग
राजकीय श्रावणी मेले को लेकर देवघर में तैयारियां अंतिम चरण में, श्रद्धालुओं के लिए तैयार हो रही भव्य ... 14वीं JPSC परीक्षा धांधली पर बाबूलाल मरांडी का सीएम हेमंत सोरेन पर तीखा हमला, बोले—'CID जांच सबूत मि... धनबाद के सिंदरी निवासी तूफान मिश्रा की जर्मनी में संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका पूर्वी सिंहभूम में विकास के दावों की खुली पोल, बीमार टोला प्रधान को खटिया पर 4 KM दूर ले गए ग्रामीण रांची से सटे खूंटी के रीमिक्स फॉल में बड़ा हादसा टला, उफनती नदी में डूबते 2 युवकों की बची जान तेजप्रताप यादव की गिरफ्तारी पर भड़का झारखंड राजद, बिहार सरकार और सीएम सम्राट चौधरी के कदम को बताया '... Basukinath Mela Admin Inspection Dumka: बासुकीनाथ धाम में दुकानदारों पर नकेल! अतिक्रमण पर जुर्माना, ... जामताड़ा के नाला में 50 एकड़ में होती है काजू की खेती, प्रोसेसिंग प्लांट न होने से औने-पौने दाम में ... JPSC विवाद पर बाबूलाल मरांडी के आरोपों पर कांग्रेस का करारा पलटवार, ऋषिकेश सिंह बोले—'भ्रष्टाचार भाज... 'सीएम निवास में बैठा है पेपर लीक से जुड़ा अधिकारी', कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज का मुख्यमंत्री ...
देश

राहुल गांधी के विदेश दौरे भाजपा को नहीं आए रास, कहा- गुप्त अभियान से पर्दा उठाए कांग्रेस

भाजपा ने वीरवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के विदेश दौरों और उनकी गोपनीयता पर सवाल उठाते हुए कहा कि क्या गांधी किसी गुप्त अभियान में लगे हैं। भाजपा प्रवक्ता जी वी एल नरसिंह राव ने कहा कि राहुल गांधी के लगातार विदेश दौरे जनहित के विषय हैं क्योंकि वह जनप्रतिनिधि हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेता ने पिछले पांच साल में 16 बार विदेश यात्रा की है जो उनके संसदीय क्षेत्र रहे उत्तर प्रदेश के अमेठी के उनके दौरों से अधिक है।

भाजपा प्रवक्ता ने पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा कि यह भी एक वजह है कि अमेठी ने उन्हें नकार दिया। उनकी 16 विदेश यात्राओं में से नौ का गंतव्य स्थान ही नहीं पता। उन्होंने कहा कि इसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया? क्या वह किसी गुप्त अभियान में लगे हैं? राहुल गांधी इस साल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के गढ़ माने जाने वाले अमेठी संसदीय क्षेत्र से चुनाव हार गये थे। वह केरल के वायनाड से लोकसभा पहुंचे हैं। राव ने गांधी के विदेश दौरों की बात करते हुए संसदीय कार्य मंत्री के 3 जुलाई को लिखे एक पत्र का उल्लेख किया जिसके माध्यम से संसद सदस्यों को उनके लिए तय नियमों के बारे में जानकारी दी गयी है।

भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मंत्री ने संसद सदस्यों को बताया कि उन्हें अपने विदेश दौरों के बारे में संसद को अग्रिम सूचना देनी चाहिए, भले ही यात्राएं विशुद्ध रूप से निजी हों। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा सचिवालय को गांधी की तरफ से उनकी विदेश यात्राओं के बारे में कोई भी सूचना नहीं मिली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष को आड़े हाथ लेते हुए राव ने कहा कि पूरी दुनिया ध्यान के लिए भारत आती है लेकिन वह बार-बार विदेश जाते हैं। भाजपा नेता ने विदेश यात्राओं पर होने वाले अत्यधिक खर्च की ओर इशारा करते हुए सवाल किया कि गांधी की विदेश यात्राओं में हवाई टिकट, पांच सितारा होटलों में उनके ठहरने से लेकर अन्य खर्च कौन उठाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button