ब्रेकिंग
Gulmarg Accident: बारामूला में शेल फटने से बड़ा हादसा; मृतक की पहचान हुई, प्रशासन ने झूठी खबरों के खि... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी; हिंद महासागर में भारत की बढ़ेगी र... Delhi BJP Organization: दिल्ली भाजपा ने 11 संगठनात्मक जिलों की नई टीम घोषित की; 33% महिलाओं को मिला ... Delhi Police Controversy: आदर्श नगर में पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर महिलाओं को थप्पड़ मारने का आरोप; CCTV... Pakistan Mobile Network in J&K: जम्मू-कश्मीर सीमा के अंदर आ रहे पाकिस्तानी मोबाइल सिग्नल; सुरक्षा एज... Datia News: दतिया के मंदिर में ताजियों की सलामी; 200 साल पुरानी परंपरा से दिखी हिंदू-मुस्लिम एकता की... Kanpur Crime News: महंत पर हमले का आरोपी हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर गिरफ्तार? वायरल वीडियो से मचा हड़कंप Bareilly Accident News: कार रोकने के प्रयास में किसान की दर्दनाक मौत; घर के बाहर ढलान पर फिसल गई थी ... Noida Authority New Office: CM योगी आदित्यनाथ ने किया नोएडा के नए हाईटेक प्रशासनिक भवन का लोकार्पण; ... Mumbai Muharram Case: मुंबई में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा खुलासा; जहरीले कैप्सूल बांटने वाला गिरफ्त...
देश

सामने पड़ा था बेटे का शव और मां गाती रही लोकगीत, रोंगटे खड़े कर देगा यह Video

दुनिया में एक मां ही है जो अपने बच्चे की खुशी के लिए किसी भी चुनौती का सामना करने ही हिम्मत रखती है। वह हर एक चीज करती है जो बच्चे के चेहरे पर हंसी ला दे। लेकिन एक लोक गायिका महिला के साथ जो हुआ वह तो कोई सोच भी नहीं सकता था। यह मां अपने बेटे को तो नहीं बचा सकी लेकिन उसकी आखिरी इच्छा पूरी करने के लिए कुछ ऐसा कर गई जिसे देख सबकी आंखें भर आई।

यह मामला है छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले का जहां मंदराजी सम्मान प्राप्त पूनम तिवारी और रंगकर्मी दीपक तिवारी के बेटे सूरज तिवारी (30) की हृदयाघात से मौत हो गई। दीपक को लोक गीत ‘चोला माटी के राम..’ बेहद पसंद था और उसकी इच्छा थी कि यह गाकर ही उसे अंतिम विदाई दी जाए। बेटे की इच्छा पूरी करने के लिए मां ने दिल में पत्थर रख कर अर्थी के सामने लोक गीत गाया।

जीवन की सच्चाई पर आधारित लोकगीत ‘चोला माटी के हे राम, एखर का भरोसा’ को सुनकर वहां मौजूद लोग अपनी आंखों से आंसू नहीं रोक पाए। कला जगत से जुड़े सूरज के साथियों ने तबला, हारमोनियम में संगत भी दीं  पूनम तिवारी ने मीडिया को बताया कि उनके बेटे की यही इच्छा थी, इसलिए उसे पूरा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button