ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र का आधा सफर पूरा, आखिरी 9 दिनों में महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर टिकीं निगाहें पीएम मोदी ने मैसूर में किया 'विवेक स्मारक' का उद्घाटन: बोले- "भारतीय युवाओं के सामर्थ्य से तेजी से ब... तमिलनाडु पहुंचे राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला, बोले— "परिसीमन से तमिल जनता की राजनीतिक ताकत छीन... वाराणसी में राहुल गांधी, पप्पू यादव और अवधेश प्रसाद के खिलाफ एफआईआर दर्ज, धार्मिक भावनाएं आहत करने क... NSA अजीत डोभाल 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित, अमित शाह बोले- "सुरक्षा इतिहास म... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में नई SIT का कड़ा एक्शन, 200 से अधिक लोगों को पुलिस का नोटिस जारी पटियाला में राजा वड़िंग के कार्यक्रम में भारी हंगामा, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'चन्नी जिंदाबाद' के नार... उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें
मनोरंजन

प्रियंका के पति निक जोनस ने अपनी बीमारी को लेकर लिखा Emotional Post

निक जोनस और प्रियंका चोपड़ा हैपी मैरिड कपल्स में से एक हैं। यूं तो दोनों हमेशा ही खुश नजर आते हैं, लेकिन ये दोनों सितारे अपनी पर्सनल लाइफ में हैल्थ इशूज से भी जूझ रहे हैं। प्रियंका ने कुछ समय पहले ही यह साझा किया था कि उन्हें अस्थमा है। वहीं निक जोनस छोटी उम्र से ही टाइप-1 डायबीटीज से जूझ रहे हैं। अब सिंगर ने अपनी इस बीमारी को लेकर एक इमोशनल पोस्ट किया है।

निक ने इंस्टाग्राम पर अपनी बीमारी, उससे लड़ाई और दूसरों का हौसला बढ़ाने के लिए उठाए गए कदम को लेकर अपनी भावनाएं जाहिर कीं। 14 साल पहले आज ही के दिन मुझे टाइप 1 डायबीटीज होने के बारे में पता चला था। इसी एक्सपीरियंस ने मुझे अपनी हैल्थ के प्रति ध्यान देना सिखाया, जैसे वर्कआऊट करना, अच्छा खाना और हमेशा ब्लड शुगर व इंसुलिन के बारे में ध्यान रखना।

बाहर से दिखाई न देने वाली बीमारी से जूझने पर कैसा महसूस होता है इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सकता, यही वजह है कि टाइप 1 डायबीटीज जैसी बीमारी से पीड़ित होना अकेलेपन का अनुभव करवाता है। मैं अपने फैन्स और परिवार का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने हमेशा मुझे पूरा सपॉर्ट दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button