ब्रेकिंग
महासमुंद के पलसापाली चेकपोस्ट पर बसना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 52 किलो से अधिक चांदी के आभूषण ... संविधान दिवस पर रांची में कांग्रेस का बड़ा शक्ति प्रदर्शन: भीम राव अंबेडकर चौक से भगवान बिरसा चौक तक... लातेहार पुलिस को मिली बड़ी सफलता: जेजेएमपी नक्सली संगठन को पुनर्जीवित करने की कोशिश में जुटा कुख्यात... झारखंड में नवंबर के अंतिम सप्ताह के साथ तेजी से बढ़ा ठंड का असर: कई जिलों में न्यूनतम तापमान में दर्ज... बोकारो के वेस्टर्न फॉर्म में शादी समारोह के दौरान हाईवोल्टेज ड्रामा: पहली पत्नी की शिकायत पर पुलिस न... रांची के गणपत राय इंडोर स्टेडियम में 70वीं राष्ट्रीय स्कूली ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य आगाज: राज... धनबाद के बहुचर्चित रिंग रोड जमीन मुआवजा घोटाले में एसीबी की बड़ी कार्रवाई: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स... धनबाद के एसएसएलएनटी सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में अव्यवस्थाओं पर भड़के उपायुक्त आदित्य रंजन: सख्त कार्... झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़े के तहत धनबाद में विशेष अभियान: जरूरतमंदों को मिल रही पक्के मकान की सौगात... रांची के डिबडीह स्थित कार्निवल बैंक्वेट हॉल में मनाया गया 'संविधान गौरव दिवस': संविधान निर्माता डॉ. ...
मनोरंजन

Bigg Boss 13: Shocking! बिग बॉस ने निकाला सिद्धार्थ शुक्ला को घर से बाहर, हाथापाई की मिली सज़ा

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस’ के घर में अक्सर ऐसा होता है जब टास्क के दौरान या कभी भी कंटेस्टेंट अपना आपा खो बैठते हैं और बात हाथापाई पर आ जाती है। हालांकि ‘बिग बॉस’ के घर में फिजिकल वायलेंस की कोई जगह नहीं है। कंटेस्टेंट के बीच कितना भी झगड़ा क्यों न हो, लेकिन कंटेस्टेंट एक दूसरे को नुकसान नहीं पहुंचा सकते… ये बिग बॉस के घर का नियम होता है। अगर कोई कंटेस्टेंट ऐसा करता भी है तो उसकी सज़ा होती है घर से बेघर होना, और ये सज़ा ‘बिग बॉस 13’ में मंगलवार यानी आज सिद्धार्थ शुक्ला को मिलेगी।

मंगलवार के एपिसोड की एक छोटी से झलक सामने आई है जिसमें शहनाज़ इमोशनल होती दिखाई दे रही हैं। साथ ही ‘बिग बॉस’ घरवालों को एक टास्क देंगे जिसमें हर बार की तरह कंटेस्टेंट के बीच लड़ाई हो जाएगी। लेकिन ये लड़ाई इतनी बढ़ जाएगी कि कंटेस्टेंट आपस में हाथापाई पर उतर आएंगे हैं। वीडियो में माहिर शर्मा को भड़कते हुए साफ देखा जा सकता है। वहीं टास्क के दौरान के सिद्धार्थ शुक्ला एक गलती कर बैठेंगे और गुस्से में फिजिकल वॉयलेंस पर उतर आएंगे। सिद्धार्थ का गुस्सा इतना बढ़ जाएगा को वो हाथापाई कर बैठेंगे। जिसके बाद ‘बिग बॉस’ सभी कंटेस्टेंट को लिविंग एरिया में बुलाएंगे और ये घोषणा करेंगे कि ‘जिस प्रकार सिद्धार्थ ने टास्क छीना झपटी की वो सरासर निंदनीय है बिग बॉस खुद सिद्धार्थ को घर से बेघर करते हैं’।

सिद्धार्थ शुक्ला को आज घर से बेघर कर दिया जाएगा, लेकिन खबरों की मानें तो फिलहाल उन्हें भी रश्मि देसाई और देवोलीना के साथ सीक्रेट रूम में रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button