ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

7 नवंबर को गुजरात तट से टकरा सकता है तूफान ‘महा’, अलर्ट पर NDRF

गांधीनगर : अरब सागर में उठे अत्यंत तीव्र चक्रवाती तूफान ‘महा’ के कल से गुजरात की ओर रुख करने और 7 नवंबर की सुबह दीव और पोरबंदर के बीच किसी स्थान पर तट से टकराने (लैंडफॉल करने) की संभावना है। इस बीच राज्य सरकार ने लोगों से नहीं घबराने और अपने रोजमर्रा के काम नियमित ढंग से करने की अपील की है। वहीं अनुमान लगाया जा रहा है कि गुजरात पहुंचने से पहले चक्रवात ‘महा’ की ताकत कम होने की संभावना है।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि 7 नवंबर से पहले देवभूमि-द्वारका जिले और केंद्र शासित प्रदेश दीव के क्षेत्रों में गुजरात तट पर चक्रवाती तूफान ‘महा’ दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने संभावना जतायी है कि सात नवंबर से पहले ही ‘महा’ का प्रभाव कम हो सकता है। राज्य सरकार ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 15 अतिरिक्त टीमों को तैयार रखा है और नौसेना इकाइयों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने सोमवार को तैयारियों की समीक्षा बैठक की और केंद्रीय कैबिनेट सचिव ने एक वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लिया। मौसम विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने कहा कि चक्रवाती तूफान ‘महा’ गुरुवार सुबह पोरबंदर और दीव के बीच गुजरात तट तक पहुंचने से पहले चक्रवाती तूफान ‘महा’ का प्रभाव कम हो जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button