ब्रेकिंग
यमुनानगर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार कार ने 6 साल के मासूम को कुचला, मौके पर मौत— ग्रामीणों का हंग... अंबाला छावनी में बन रहे पक्के छठ घाट का ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने किया निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश झज्जर के ढाकला गांव में खूनी संघर्ष: बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की म... जींद में दर्दनाक सड़क हादसा: गलत तरीके से खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक म... फरीदाबाद के खेड़ी पुल में कार हटाने को लेकर विवाद, आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो युवकों को किया ल... अंबाला में रेस्टोरेंट मालिकों और स्टाफ की गुंडागर्दी: ऑर्डर को लेकर हुए विवाद में दो युवक गंभीर रूप ... अंबाला में हवा अभी भी जहरीली: AQI पहुंचा 300 के करीब, पराली जलाने वाले 8 किसानों पर एफआईआर और रेड एं... पलवल में डागर पाल खाप की महापंचायत: फिजूलखर्ची और डीजे पर रोक, शादी-मृत्यु भोज को लेकर बने कड़े नियम असम की डिब्रूगढ़ जेल में बंद सांसद अमृतपाल सिंह को बड़ी राहत, दादी के अंतिम संस्कार के लिए मिली अंतर... जालंधर में सीएम नायब सिंह सैनी का बड़ा हमला, कहा— आप और कांग्रेस ने पंजाब की जनता के साथ किया बड़ा ध...
देश

प्रसाद में साइनाइड मिलाकर 10 लोगों को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमरावती। आंध्र प्रदेश में पिछले दो सालों में एक सीरियल किलर ने तीन महिलाओं समेत 10 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। इस हत्यारे ने इन लोगों को  साइनाइ प्रसाद में मिलाकर दिया। फिलहाल, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम सिमाध्री है। आरोपी एक वॉचमैन है। उसपर राजमुंदरी और एलुरु में चार लोगों की हत्या करने का आरोप दर्ज हैं।

हालांकि, बाकी के 6 मामलों में रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि दो सालों में आरोपी ने इन घटनाओं को अंजाम दिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपनी आखिरी घटना को अक्टूबर महीने में गोदावरी जिले में अंजाम दिया था। दरअसल अंतिम घटना में मृतक अपने घर से नकद और जेवरात लेकर बैंक में जमा करने के लिए जा रहा था। कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

बाद में खुलासा हुआ की नकदी और जेवरात गायब है। गोदावरी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी नवदीप सिंह ने कहा कि मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साइनाइड से मौत होने की पुष्टी नहीं हो सकती थी। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत, ब्रेन स्ट्रोक या फिर हर्ट अटैक से हुई थी। हालांकि, बाद में जांच में सामने आया कि मृत व्यक्ति  सिमाध्री के साथ संपर्क में था।

कॉल रिकॉर्डिंग में सामने आया कि मृतक के साथ राइस पुलर खरीदने को लेकर आरोपी से बातचीत हो रही थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि राइस पुलर एक शक्तिशाली पत्थर है जिसमें कई अदभुत शक्ति है। जिसमें कई गुण होते है। जांच में सामने आया की 220 फोन कॉन्टेक्ट में मरने वाले सभी  लोग आरोपी सिमाध्री के संपर्क में थे। सिमाध्री लोगों को राइस पूलर के नाम से मूर्ख बनाता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button