ब्रेकिंग
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: सपा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज करेगा दौरा, बुलडोजर एक्शन के खिलाफ... Panna Crime News: जमीन के लिए रची गई खौफनाक साजिश, पुलिस ने 12 महीने बाद सूरत से दबोचे कातिल Rahul Gandhi & Mallikarjun Kharge Reaction: पीएम मोदी के ऐलान पर विपक्ष का हमला, कहा- एजुकेशन सिस्टम... Delhi Metro News: जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का असर, राजीव चौक समेत 16 स्टेशन अनिश्चितकाल के लिए... Jantar Mantar Protest Update: पुलिस पर पथराव के बाद तनाव, CJP चीफ अभिजीत दिपके का बड़ा बयान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज: पेपर लीक और इस्तीफे की मांग को लेकर भारी हंगामा Monsoon Hair Care Tips: बारिश में बाल झड़ने से हैं परेशान? अपनाएं बालों की देखभाल के ये असरदार तरीके Baby Health Care: छोटे बच्चे बार-बार क्यों खुजलाते हैं कान? जानें क्या हैं इसके कारण और कब जाएं डॉक्... LIC and EPF Unclaimed Money: LIC और EPF में पड़े हैं 16,649 करोड़ रुपये, कहीं आपका पैसा भी तो नहीं? ... Vedanta ONGC Dispute: दिल्ली हाईकोर्ट से वेदांता को बड़ा झटका, गुजरात तेल क्षेत्र का जिम्मा अब ONGC ...
विदेश

PAK की नापाक हरकतः करतारपुर कॉरिडोर को लेकर जारी किया ऐसा वीडियो, मच गया बवाल

इस्लामाबादः पाकिस्तान दुनिया के सामने बेशक करतारपुर कॉरिडोर को जरिया बनाकर भारत के साथ संबंधों में तनाव करने के प्रयासों का दावा कर रहा हो लेकिन हकीकत में वह  भारत विरोधी हरकतें करने से बाज नहीं आ रहा है। पाक सरकार ने करतारपुर कॉरिडोर को लेकर एक ऐेसा ऑफिशियल वीडियो जारी किया है जिसे लेकर बवाल मच गया है।

पाक के सूचना और प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी इस वीडियो को लेकर इसलिए विवाद उत्पन्न हो गया है क्योंकि इसमें खालिस्तान समर्थक नेताओं जरनैल सिंह भिंडरावाला, मेजर शहबेग सिंह और अमरीक सिंह खालसा के पोस्टर दिखाई दे रहे हैं। मालूम हो कि तीनों को जून 1984 में स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार के दौरान मार गिराया गया था।

पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के विशेष सहायक द्वारा जारी गए वीडियो में कई सिख श्रद्धालु पाकिस्तान के विभिन्न गुरुद्वारे में जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में ही गुरु नानक का जन्मस्थान नानक साहब भी दिखाई दे रहा है। वहीं, इस वीडियो में पंजाब के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी दिखाई दे रहे हैं।

पाक रेल मंत्री भी दे चुके हैं ये विवादित बयान
गौरतलब है कि इससे पहले अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले पाकिस्‍तान के रेल मंत्री शेख रशीद अहमद ने करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में खालिस्‍तान समर्थकों को भी न्‍योता दे चुके हैं। करतारपुर कॉरिडोर का उद्घाटन गुरु नानक देव जी की 550वीं जयंती पर होना है।

रशीद अहमद ने स्‍थानीय लोगों से खालिस्‍तानियों का स्‍वागत करने की अपील भी की है। पाक रेल मंत्री ने कहा, ‘जब सिख तशरीफ लाएं, खालिस्‍तान के लोग तशरीफ लाएं तो उनकी खूब आवभगत की जाए और खूब उनकी मेहमानदारी की जाए।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button