ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
देश

आज नहीं तो कल साथ आ जाएंगे BJP-शिवसेना, हम निभाएंगे विपक्ष की भूमिका: शरद पवार

मुंबई: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी खींचतान के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रमुख शरद पवार का एक बार फिर से बयान आया है कि हम विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। पवार ने कहा कि हमें जनता ने विपक्ष की भूमिका निभाने के लिए चुना है तो हम वहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि जिन्हें जनादेश मिला है वो ही अब हल निकालें। पवार ने कहा कि सरकार गठन में हमारी पार्टी की कोई भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवसेना मिलकर महाराष्ट्र में सरकार को लेकर विचार करें।

पवार के बयान से पहले शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने शरद पवार से बुधवार को यहां मुलाकात की। राउत ने मुलाकात के बाद कहा कि यह एक शिष्टाचार भेंट थी। बता दें कि भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर खींचतान जारी है। पिछले विधानसभा चुनाव के विपरीत भाजपा और शिवसेना ने यह चुनाव मिलकर लड़ा था।

288 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा ने इस बार 105 सीटें जीतीं जबकि शिवसेना 56 सीटों पर विजेता रही। राज्यसभा सदस्य राउत ने पहले कहा था कि उनकी पार्टी ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद साझा करने सहित सत्ता के बंटवारे को लेकर भाजपा से लिखित आश्वासन चाहती थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा और शिवसेना के बीच मुख्यमंत्री पद साझा करने को लेकर चुनाव से पहले ही ‘‘सहमति” हो गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button