ब्रेकिंग
Raja Raghuvanshi Murder Case: सुप्रीम कोर्ट से आरोपी पत्नी सोनम को बड़ा झटका, जमानत खारिज कर सरेंडर क... MP High Court: बीजेपी विधायक संजय पाठक को बड़ी राहत, आपराधिक अवमानना मामले में बिना शर्त माफी स्वीकार IMD Weather Update: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम... Bhopal Robbery Case: कुत्तों को मांस खिलाकर 18 लाख की डकैती डालने वाला शातिर शाहरुख जयपुर से गिरफ्ता... SL Squad for India Test: खेल मंत्री लगाएंगे अंतिम मुहर, श्रीलंका टीम चयन से पहले बोर्ड की बढ़ी मुश्कि... Bollywood on NEET Protest: सलमान खान के बाद अब आलिया भट्ट ने किया छात्रों का सपोर्ट, बॉलीवुड से मिल ... US Iran Conflict: अमेरिका के लगातार हमलों से दहला ईरान, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर ट्रंप ने दी बड़ी चेता... BCCI Title Rights: बीसीसीआई ने घरेलू मैचों के स्पॉन्सरशिप राइट्स का बेस प्राइस 15% से ज्यादा बढ़ाया Recharge Plan Expiry: क्या रिचार्ज खत्म होते ही बंद हो सकती है इनकमिंग कॉल? संसद में उठा बड़ा सवाल, ... Krishna’s Peacock Feather: भगवान श्रीकृष्ण क्यों लगाते हैं मुकुट में मोर पंख? जानिए त्रेता युग से जु...
मध्यप्रदेश

खेत में काम कर रहे युवक को लगा करंट, हुई दर्दनाक मौत

रायसेन। मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में तहसील सिलवानी के ग्राम पंचायत गुंदरई के मरहेठी में एक मजदूर खेत में काम करते समय बिजली के तार में फैले करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौत हो गई, यह घटना गुरुवार की है। मृतक युवक का नाम पुलिस द्वारा नारायण मेहरा पिता बाबूलाल मेहरा बताया गया है, मृतक के तीन बच्चे हैं।

पुलिस के मुताबिक ग्राम प्रतापगढ़ के सचिन राठौर के खेत में युवक बटाईदार था। खेत में काम करते समय युवक को बिजली का जोरदार करंट लग गया। सिलवानी सरकारी अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।

मृतक के परिजन शव को लेकर मरहठी पहुंच गए इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है। युवक की करंट लगने से मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। इस दर्दनाक घटना के बाद मृतक युवक की पत्नी और बच्चों का रो – रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Back to top button