ब्रेकिंग
Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ... Malaysia Visa Free Rules 2026: टूरिस्ट वीजा पर नौकरी की तलाश में जाने वाले हो जाएं सावधान, जानिए क्य... Petrol Pump UPI Controversy: क्या वाकई 5 रुपये के चार्ज से हो रहा है भारी नुकसान? जानिए डीलर्स की मा... Government Rules on Tempered Glass: 1 अप्रैल 2027 से बदलेंगे स्क्रीन प्रोटेक्टर के नियम, जानिए क्या ... Khandit Ganpati Murti Niyam: खंडित हो जाए बप्पा की मूर्ति तो क्या पूजा जारी रखनी चाहिए? जानें क्या क... Why Do Airplanes Have Ashtrays: विमान के बाथरूम में ऐशट्रे होने का क्या है रहस्य? पढ़ें सुरक्षा से ज... Madhya Pradesh Police News: वर्दी में लोकप्रियता और कमाई पर लगा 'ब्रेक'; MP पुलिस मुख्यालय ने जारी क...
देश

महाराष्ट्र में सियासी संग्राम: शिवसेना की BJP को दो टूक, कोई प्रस्ताव न आएगा, न जाएगा

मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद पिछले 11 दिन से सरकार बनाने को लेकर जारी खींचतान के बीच शिवसेना ने एक बार फिर बीजेपी पर हमला किया है। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि मुख्यमंत्री पद पर जो सहमति बनी थी, उसी पर हमने चुनाव लड़ा था, उसी पर गठबंधन हुआ था.।कोई प्रस्ताव ना आएगा, ना जाएगा, जो प्रस्ताव तय हुआ था सिर्फ उस पर बात होनी चाहिए।

 राउत ने सरकार गठन को लेकर किसी भी नए प्रस्ताव की खबर को खारिज करते हुए कहा कि शिवसेना चुनाव से पहले तय हुई स्थिति पर ही सरकार गठन को राजी होगी। उन्होंने कहा,  नए प्रस्ताव पर समय क्यों बर्बाद करें। हम पहले तय हुई बातों पर चर्चा करना चाहते हैं। कोई नया प्रस्ताव न मिला है और न भेजा गया है।” राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने की खबरों पर राउत ने कहा, हम इसके लिए जिम्मेदार नहीं होंगे। राष्ट्रपति शासन लागू करने की साजिश रचने वाले लोग जनादेश का अपमान कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि बेमौसम बारिश के कारण नष्ट हुई फसलों से प्रभावित जिन-जिन क्षेत्रों का भी उद्धव ठाकरे और आदित्य ठाकरे ने दौरा किया है, वहां किसान और कामकाजी वर्ग उन्हें उम्मीदों से देख रहा है। उन्होंने कहा, सभी शिवसेना का मुख्यमंत्री देखने को उत्सुक हैं।

राउत ने इस सवाल का उत्तर देने से इनकार कर दिया कि क्या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) मुख्यमंत्री पद साझा करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, च्च् हम इस बारे में बात करेंगे। शरद पवार ने नेतृत्व वाली राकांपा ने मंगलवार को कहा था कि शिवसेना द्वारा भाजपा के साथ गठबंधन समाप्त करने की घोषणा के बाद महाराष्ट्र में एक नए राजनीतिक विकल्प पर विचार किया जा सकता है। राकांपा से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि उनकी पार्टी शिवसेना के साथ बातचीत आगे बढ़ाने से पहले चाहती है कि केन्द्र सरकार में शिवसेना के इकलौते मंत्री अरविंद सावंत इस्तीफा दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button