ब्रेकिंग
Suvendu Adhikari on PA Murder: पीए की हत्या पर भड़के सुवेंदु अधिकारी; बोले- '15 साल के जंगलराज का नत... West Bengal Politics: सुवेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ भट्टाचार्य की हत्या; कब, कहां और कैसे हुई वारद... Weather Update: दिल्ली में फिर शुरू हुआ भीषण गर्मी का दौर; जानें पहाड़ों से लेकर रेगिस्तान तक के मौस... Tamil Nadu Politics: चेन्नई से दिल्ली तक हलचल; एक्टर विजय ने सरकार बनाने के लिए क्यों मांगा कांग्रेस... Delhi Air Pollution: दिल्ली के प्रदूषण पर अब AI रखेगा नजर; दिल्ली सरकार और IIT कानपुर के बीच MoU साइ... West Bengal CM Update: नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण से पहले कोलकाता पहुंचेंगे अमित शाह; 8 मई को विधाय... West Bengal CM Race: कौन होगा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री? सस्पेंस के बीच दिल्ली पहुंचीं अग्निमित्रा प... Crime News: पत्नी से विवाद के बाद युवक ने उठाया खौफनाक कदम, अपना ही प्राइवेट पार्ट काटा; अस्पताल में... Bihar Cabinet Expansion 2026: सम्राट कैबिनेट में JDU कोटे से ये 12 चेहरे; निशांत कुमार और जमा खान के... UP News: 70 साल के सपा नेता ने 20 साल की युवती से रचाया ब्याह; दूसरी पत्नी का आरोप- 'बेटी की उम्र की...
मध्यप्रदेश

अतिथि को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े: शिवराज, अतिथियों के सत्कार में पूरी ताकत लगा रहे मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल/इंदौर : मध्यप्रदेश में इन दिनों हर तरफ सिर्फ दो बड़े कार्यक्रमों की चर्चा है पहली प्रवासी भारतीय सम्मेलन और दूसरी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट। वही बीते मंगलवार इस महा आयोजन की तैयारियों को लेकर प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन इंदौर में एक खास समीक्षा बैठक में शामिल हुए। यह बैठक आर्थिक राजधानी के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में हुई।

इस दौरान मुख्यमंत्री चौहान ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए यह कहा कि भारतीय संस्कृति में अतिथियों को देव तुल्य माना गया है। इसी परंपरा का निर्वहन करते हुए अतिथियों का स्वागत सत्कार किया जाए, उनके स्वागत-सत्कार में किसी भी तरह की कमी नहीं रखी जाए। किसी भी अतिथि को किसी भी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। प्रवासी भारतीय सम्मेलन और इन्वेस्टर समिट का आयोजन अविस्मरणीय और यादगार बने।

• सीएम शिवराज अतिथियों के सत्कार में हमेशा दिखते है अतिगंभीर

बीते कुछ दिनों पहले ही राजधानी में हुए खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2022 मध्यप्रदेश के प्रतीक चिन्ह के अनावरण कार्यक्रम में सीएम शिवराज ने यह कहा था कि खेलों इंडिया यूथ गेम्स 2022 के लिए मध्यप्रदेश में अपना विश्वास दिखाने के लिए में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार प्रकट करता हूं और विश्वास दिलाता हूं कि आयोजन में कोई कसर नहीं रखेंगे। मध्यप्रदेश में मार्च माह से शूटिंग वर्ल्ड कप का आयोजन होगा, जिसमें दुनियाभर के शूटर्स अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने आयेंगे। हमारा मध्यप्रदेश बदल रहा है और लगातार आगे बढ़ रहा है। देशभर से आने वाले हजारों खिलाड़ियों को हम जान से भी ज्यादा संभालकर रखेंगे। उन्हें कोई कष्ट नहीं होंगे देंगे।

Related Articles

Back to top button