ब्रेकिंग
US President Trump News: यूएनजीए के 81वें सत्र में डोनाल्ड ट्रंप के बड़े ऐलान, ईरान और गाजा संकट पर ... India Bangladesh Relations: भारत ने बांग्लादेशी पत्रकारों के लिए शुरू किया स्पेशल ट्रेनिंग प्रोग्राम... India Foreign Policy News: संयुक्त राष्ट्र महासभा बैठक में भारत की कूटनीतिक जीत, विसेग्राद ग्रुप और ... Delhi Riots Case Update: शरजील इमाम को 4 से 10 अक्टूबर तक मिली अंतरिम जमानत, अदालत ने लगाई ये सख्त श... Traffic Challan Rules Protest India: विवादित चालानों के निपटारे के खिलाफ वकीलों का बड़ा प्रदर्शन, ती... Cleanup Campaign in Gurgaon: मध्य प्रदेश से शुरू हुआ सफर अब दिल्ली और गुरुग्राम तक पहुंचा, वीडियो हु... Labour Welfare News Delhi: दिल्ली में शुरू हुई मोबाइल श्रमिक सेवा, जानिए कैसे काम करेंगी ये वैन और क... Financial Fraud News India: फैंटेसी स्पोर्ट्स ऐप के जरिए ठगी का पर्दाफाश, Paytm और HDFC ट्रांजैक्शन ... Ind vs Jpn T20 News: सानो स्टेडियम में जापानी गेंदबाजों के सामने फ्लॉप हुई भारतीय बल्लेबाजी, अक्षर प... Dadasaheb Phalke Award History: जानिए कब हुई थी शुरुआत और किसे मिला था पहला सम्मान, पढ़ें पूरी सूची ...
मनोरंजन

घर में हुआ कैप्टंसी के लिए चुनाव, शिव ठाकरे ने फिर मारी बाजी

Bigg Boss 16 : बिग बॉस के घर में ऐसा कोई भी दिन नहीं होता है जब घरवालों के बीच तकरार न देखने को मिले। ताजा एपिसोड में भी कंटेस्टेंट्स के बीच जमकर तू-तू मैं-मैं देखने को मिली। बीते दिन आठ घर के सदस्यों के नॉमिनेट होने के बाद आज घर के लिए लोगों को नया कैप्टन चुनना था। इसके लिए बिग बॉस ने सभी घरवालों को लिविंग एरिया में बुलाया और बताया कि उन्होंने फैसला लिया है कि अब से घर का केवल एक ही सदस्य कैप्टन बन सकेगा। इस दौरान बिग बॉस ने घरवाले से सेफ कंटेस्टेंट्स में से किसी तीन का चुनकर बताने के लिए कहा।

बिग बॉस के इस एलान के बाद घरवालों के बीच एक बार फिर कहासुनी देखने को मिली। हालांकि बाद में शिव ठाकरे, अब्दु रोजिक और एमसी स्टैन के नाम पर मुहर लग गई। इन तीनों के नाम फाइनल हो जाने के बाद घर कैप्टंसी का टास्क शुरू हुआ। बिग बॉस ने सभी को बताया कि इस बार कैप्टन के लिए चुनाव होगा। इस चुनाव का नियम बताते हुए बिग बॉस ने कहा कि टास्क में कुल 3 राउंड होंगे जिसमें पहले राउंड में प्रत्याशियों को अपनी तारीफ करनी होगी। वहीं, दूसरे राउंड में विपक्षियों की आलोचना करनी होगी और तीसरे राउंड में एक परफॉर्मेंस देनी होगी।

बिग बॉस ने यह भी बताया कि कैप्टन का चुनाव बाहर से आई जनता करेगी। इस चुनाव के लिए शिव को घोड़ा, अब्दु रोजिक को खरगोश और एमसी स्टैन को जिराफ चुनाव चिन्ह मिला। इसके बाद पहला राउंड शुरू हुआ और तीनों ने बारी-बारी से बताया कि उन्हें क्यों कैप्टन चुना जाना चाहिए। पहला राउंड खत्म होते ही ऑडियंस अपना वोट देकर बाहर चली गई। इसके बाद दो और राउंड हुए। तीनों राउंड समाप्त होने के बाद जनता की वोटिंग के आधार पर बिग बॉस ने शिव ठाकरे को घर का नया कैप्टन घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button