ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
मध्यप्रदेश

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में दीक्षांत समारोह 204 उपाधि और 51 विद्यार्थियों को मिलेगा स्वर्ण

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय का 34वां दीक्षा समारोह पं.कुंजीलाल दुबे प्रेक्षागृह में शुरू हुआ। मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डा. मोहन यादव अभ्यार्थियों को शोध उपाधि और स्वर्ण पदक का वितरण करने के लिए पहुंचे। राज्यपाल मंगुभाई पटैल तय कार्यक्रम में आनलाइन वर्चुअली जुड़े।

पत्नी के मरणोपरांत पति को उपाधि

संजीव उपाध्याय एडवोकेट अपनी पत्नी आराधना उपाध्याय 51 साल के देहांत के पश्चात खुद शोध उपाधि लेने आए। आराधना की एजुकेशन में उपाधि मिल रही है। पहली बार प्रशासन ने उन्हें सम्मान लेने की अनुमति ली है। पिछले माह 17 नवंबर 2022 को आराधना की ब्रेन हेमरेज की वजह से मौत हुई थी। पति संजीव ने बताया की आराधना की स्वाहिश थी की दीक्षा समारोह में उन्हें उपाधि मिले। आराधना इससे पहले वनस्पति शास्त्र 1998 में शोध उपाधि ले चुकी है।

शैतान सिंह को राजनीति शास्त्र में उपाधि

दोनो पैर से दिव्यांग कटनी निवासी शैतान सिंह भी शोध उपाधि लेने आए है। इन्हें राजनीतिशास्त्र विषय में शोधकार्य के लिए उपाधि दी जा रही है। दिव्यांग होने की वजह से शैतान सिंह को व्हीलचेयर पर मंच के पीछे से विशेष रूप से ले जाया जाएगा।

स्वर्ण पदक- 82 पर 51 विद्यार्थियों को मिलेंगे

शोध उपाधि- 204

डीलिट- एक

Related Articles

Back to top button