ब्रेकिंग
राष्ट्रपति ने दी मंजूरी: जस्टिस सूर्यकांत देश के अगले मुख्य न्यायाधीश नियुक्त, 24 नवंबर को शपथ ग्रहण... दिल्ली दंगा: सत्ता परिवर्तन की 'खूनी साज़िश'! पुलिस के खुलासे ने राजनीतिक गलियारों में मचाया हड़कंप संजय सिंह ने BJP को घेरा: 'छठ पूजा में रुकावट डालने वालों का झूठ अब बेनकाब, छठी मैया से माफ़ी माँगे भ... बिहार चुनाव हुआ खूनी! मोकामा में जन सुराज पार्टी के समर्थक की गोली मारकर हत्या, चुनावी हिंसा भड़काने... फैन्स की धड़कनें तेज! भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल पर संकट के बादल, क्या 'रिजर्व डे' ही बचाएगा महामुका... रणवीर सिंह को सीधी चुनौती! ‘धुरंधर’ से भिड़ने वाले साउथ सुपरस्टार ने चला बड़ा दाँव, क्या बॉलीवुड एक्टर... साजिश का सनसनीखेज खुलासा! अलीगढ़ में मंदिरों पर 'I love Mohammad' लिखने वाले निकले हिंदू युवक, 4 गिर... मुंबई में घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा: RA स्टूडियो में बच्चों को बंधक बनाने वाले सनकी आरोपी का पुलि... TikTok विवाद सुलझाने की अंतिम कोशिश? बैन हटाने के लिए चीन ने तैयार किया 'बड़ा प्रस्ताव', जल्द हो सकती... जीवन में चाहिए अपार सफलता? आज से ही ब्रह्म मुहूर्त में उठना शुरू करें, जानिए 3 काम जो आपकी किस्मत बद...
मध्यप्रदेश

हैवान बने ताउ ने तीन साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार

भोपाल। शहर के रातीबड़ थाना इलाके मे रिश्तो को शर्मसार किये जाने की घटना सामने आई है। यहॉ रहने वाली तीन साल की मासूम के साथ उसके ही ताउ ने दुष्कर्म कर डाला। बाद मे बच्ची को लेकर मॉ थाने पहुचीं जहॉ पूलिस ने चाइल्ड लाइन से काउंसलिंग कराने के बाद मामला कायम कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिये है। जानकारी के अनुसार इलाके मे रहने वाली 24 साल की महिला ने थाने आकर बताया कि उसके पति का करीब छह महीने पहले देहांत हो चुका है। उसके छह साल ओर दो साल के दो बेटे सहित तीन साल की एक बेटी है। परिवार के जीवन यापन के लिये वो दूसरो के घरों में काम करने जाती है। महिला ने पुलिस को आगे बताया कि बुधवार-गुरुवार की आधी रात करीब ढाई बजे उसकी बेटी को बाथरुम आने पर वो उसे लेकर गई। बॉथरुम करते समय मासूम रोने लगी। मॉ ने जब उससे रोने का कारण पूछा तो उसने बताया कि ताऊ ने उसके साथ गंदी हरकत की है। बच्ची की बात सूनने के बाद मॉ हैरान रह गई ओर उसने बेटी का प्राइवेट पार्ट देखा। इसके बाद सुबह वो बेटी को लेकर थाने पहुची। मामला तीन साल की बच्ची का होने के कारण पुलिस ने चाइल्ड लाइन से संपर्क किया ओर उनकी काउंसलिंग के बाद घटना की पुष्टि होते ही आरोपी के खिलाफ बलात्कार पास्को सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसकी धरपकड़ के लिये दबिश दी लेकिन आरोपी बच्ची के थाने जाने की भनक लगते ही घर से भाग गया था। आरोपी के बारे में जानकारी जुटाने पर पुलिस को पता चला कि वो नशे का आदि है ओर करीब रोजाना ही नशा करता है उसकी हरकतो के कारण उसकी पत्नी ओर बेटी उसे छोड़ कर जा चुकी है इसके बाद वो अकेला रहता है। अधिकारियो का कहना है कि आरोपी की धरपकड़ के लिये टीम गठित की गई है ओर उसे जल्द ही दबोच लिया जायेगा।

Related Articles

Back to top button