ब्रेकिंग
Saran Triple Murder: अस्पताल में भी चले हथियार; पुरानी रंजिश में गई 3 जानें, एक की हालत गंभीर UPI Fraud in Khammam: किताब खरीदने के बहाने ठग ने देखा यूपीआई पिन, फोन चुराकर खाते से उड़ाए 50 हजार ... UP News: कासगंज से दिल्ली नौकरी करने निकला 16 वर्षीय किशोर 2 महीने बाद मिला, परिवार में लौटी खुशियां Sambhav Jain Noida Case: 3 करोड़ का कर्ज, तलाक और बीमार बच्चा; सुपरनोवा से कूदने वाले इंजीनियर की दर... Mohammad Arman Arrested: प्रयागराज पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, उमेश पाल हत्याकांड का भगौड़ा आरोपी अर... Delhi Police Cyber Crime: कंबोडिया से जुड़े 'डिजिटल अरेस्ट' गिरोह का पर्दाफाश, दिल्ली पुलिस ने 2 आरो... Weather Update Today: यूपी-बिहार से लेकर पहाड़ों तक बारिश और आंधी का अलर्ट, जानिए कैसा रहेगा आपके रा... India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत...
देश

शिवसेना को अपने विधायकों के टूटने का डर, कहा- ‘थैली’ की भाषा बोल रहे कुछ लोग

महाराष्ट्र में शिवसेना और बीजेपी के बीच सीएम पद से किए घमासान अबी जारी है। महाराष्ट्र में सरकार गठन के लिए जहां एक तरफ बहुत ही कम वक्त बचा है वहीं इधर न तो शिवसेना और न ही बीजेपी की ओर से सुलह के कोई आसार दिख रहे हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में 56 सीटें जीतने वाली शिवसेना ने एक बार फिर कहा है कि ये जनता की मांग है कि महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री शिवसेना का ही होना चाहिए। अपने विधायकों के टूटने का डर झेल रही शिवसेना अब आक्रामक हो गई है। पार्टी के मुख पत्र सामना में शिवसेना ने बिना नाम लिए बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा है कि कुछ लोग नए विधायकों से संपर्क कर थैली की भाषा बोल रहे हैं। शिवसेना ने कहा है कि राज्य में मूल्य विहीन राजनीति वो नहीं चलने देगी इसके लिए शिवसैनिक तलवार लेकर खड़े हैं।

मुंबई में बीजेपी के नेता आज राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात करेंगे। बीजेपी नेता राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। बुधवार को बीजेपी विधायक सुधीर मुनगंटीवार ने कहा था कि जल्दी ही लोगों को खुशखबरी सुनने को मिलेगी। बीजेपी राज्यपाल से मिलने जा रही है तो शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने दोपहर 12 बजे पार्टी के विधायकों की बैठक बुलाई है। शिवसेना को अपने विधायकों के टूटने का डर सता रहा है। इस बैठक के जरिए शिवसेना एकजुटता दिखाने की कोशिश करेगी। पार्टी विधायकों के साथ बैठक के बाद शिवसेना अपने विधायकों को फाइव स्टार होटल में ठहरा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button